Video: “भारत मोहल्ले का चौधरी है” पाकिस्तानी शख्स ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोला, उनका हम पर अहसान है

सतीश कुमार
3 Min Read


भारत और पाकिस्तान के चर्चे पूरी दुनिया में रहते हैं. दोनों देशों की नोकझोक से तो हर कोई वाकिफ है लेकिन अब लोग भारत की अर्थव्यवस्था से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को तोलते हुए खुद अपने ही मुल्क की बुराई कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पाकिस्तानी का वायरल हो रहा है जिसमें वो भारत और नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ करता दिखाई दे रहा है तो वहीं अपने ही मुल्क की बुराई भी उसने भर भरकर की है.

पाकिस्तानी शख्स ने किया भारत का शुक्रिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तानी शख्स कैमरे के सामने बेबाकी से अपनी बात रखता है. वह कहता है कि पाकिस्तान को पहले अपनी कमियों पर ध्यान देना चाहिए. उसके मुताबिक भारत ने आर्थिक और वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है, जबकि पाकिस्तान अभी भी आंतरिक चुनौतियों से जूझ रहा है. वीडियो में शख्स का बयान काफी तीखा और आत्मालोचनात्मक है. वह कहता है कि अगर भारत का नेतृत्व पाकिस्तान को अपना प्रतिद्वंद्वी या दुश्मन मानता है तो कम से कम वह किसी सूची में तो है, जबकि असल समस्या यह है कि हम खुद अपनी दिशा तय नहीं कर पा रहे हैं. हमें तो नरेंद्र मोदी का शुक्रगुजार होना चाहिए. उसके शब्दों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

बोला भारत मोहल्ले का चौधरी और हम फकीर हैं

आगे कैमरे पर बात करते हुए पाकिस्तानी शख्स कहता है कि वो यानी भारत मोहल्ले का चौधरी है और हम यानी पाकिस्तान फकीर हैं. उनकी अर्थव्यवस्था देखो वो कहां पहुंच गए हैं और हमारा बेड़ा गर्क हुआ पड़ा है. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Hindu Hai humm नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….पाकिस्तान भीख ही मांगता रहेगा. एक और यूजर ने लिखा…भाई अपने देश के बारे में ऐसा मत कहो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इस तरह के बयान देने से आप मुसीबत में पड़ सकते हो.

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.