भारतीय रेल में सफर अपने आप में एक अनुभव होता है. कभी भीड़, कभी देरी, कभी गर्मी तो कभी सीट को लेकर झगड़ा. खासकर गर्मियों के दिनों में ट्रेन का सफर कई बार यात्रियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होता. पसीना, उमस और गर्म हवा लोगों को बेहाल कर देती है. ऐसे में अगर कोई यात्री अपना निजी इंतजाम करके बैठ जाए तो नजारा ही बदल जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन के डिब्बे में अपना पर्सनल कूलर लगाकर आराम से सफर करता दिखाई दे रहा है. वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और इस जुगाड़ की तारीफ भी कर रहे हैं.
ट्रेन में पर्सनल कूलर लेकर पहुंचा युवक, प्लग लगाकर सोता दिखा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच में एक यात्री ने अपने साथ छोटा सा पर्सनल कूलर लाकर फिट कर दिया है. कूलर को इस तरह रखा गया है कि उसकी ठंडी हवा सीधे उसी की सीट की ओर जा रही है. आसपास बैठे यात्री भी इस अनोखे इंतजाम को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी साधारण श्रेणी के कोच का है जहां एसी की सुविधा नहीं होती. गर्मी से राहत पाने के लिए शख्स ने यह अनोखा तरीका अपनाया. कूलर को बिजली से जोड़कर चलाया जा रहा है और वह आराम से सीट पर लेटा नजर आ रहा है. हालांकि ट्रेन कोच में जो सप्लाई होती है वो केवल मोबाइल और लेपटॉप चार्जिंग के लिए होती है, इसलिए इसमें कूलर चलाना खतरनाक हो सकता है.
Man brings personal cooler inside train to beat the heat viral video sparks debate pic.twitter.com/MYgCE7FDmk
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 21, 2026
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल
यूजर्स बोले, ये दूसरे यात्रियों की जान से खिलवाड़ है
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे देसी जुगाड़ बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि अगर सुविधा नहीं मिले तो लोग खुद रास्ता निकाल लेते हैं. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगली बार कोई यात्री पंखा, फ्रिज या टीवी भी लेकर आ सकता है. कुछ यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक करार देते हुए कहा कि ये दूसरे यात्रियों की जान के साथ भी खिलवाड़ है. वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

