Reasons Behind Stock Market Rise: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 23 फरवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछल गया था. वहीं, निफ्टी 50 25,750 लेवल के पार निकल गई थी. निवेशकों में कारोबारी दिन खरीदारी की है. आइए जानते हैं, इस तेजी के पीछे की वजहों के बारे में….
1. अमेरिका से आई खबर के बाद बाजार को मिला सपोर्ट
वैश्विक स्तर पर आई एक अहम खबर ने घरेलू बाजार की धारणा को मजबूत करने का काम किया है. सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए इंपोर्ट टैरिफ को रद्द करने का फैसला लिया है. जिसके बाद यूरोप समेत अमेरिकी बाजार में रौनक देखने को मिली थी. जानकारों का मानना है कि इस कदम से अंतरराष्ट्रीय मांग और सप्लाई चेन से जुड़े सेक्टरों को सकारात्मक संकेत मिला है.
हालांकि बाद में ट्रंप ने टैरिफ को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का ऐलान किया है. फिर भी निवेशकों का भरोसा घरेलू बाजार पर बना हुआ है. इसी धारणा का असर बाजार में दिखा और टेक्सटाइल और एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों के शेयर 2 से 8 प्रतिशत तक उछल गए.
2. वैश्विक बाजार में तेजी का असर
वैश्विक बाजारों में आई तेजी ने भारतीय घरेलू बाजार को सपोर्ट किया है. एशिया की कॉस्पी 1.5 फीसदी उछल गई. साथ ही शुक्रवार के कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में करीब 1 प्रतिशत की तेजी थी. हालांकि चीन और जापान में छुट्टी होने की वजह से आज कारोबार बंद है.
3. क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट
सप्ताह की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही. अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर बातचीत तीसरे दौर में पहुंचने की संभावना ने भू-राजनीतिक तनाव को कम करने के संकेत दिए है. जिससे वैश्विक अनिश्चितता कम होने का आशा जताई जा रही है.
इस बीच ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 75 सेंट या 1.05 फीसदी गिरकर 71.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में यह कमजोरी भारत जैसे बड़े आयातक देशों के लिए राहतभरी मानी जाती है. कच्चे तेल की कीमत कम होने से महंगाई के मोर्चे पर दबाव कम होने की उम्मीद रहती है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: आईटी शेयरों पर दबाव बढ़ा, ब्रोकरेज फर्म ने इंफोसिस और टीसीएस समेत अन्य के टारगेट प्राइस घटाए; जानिए डिटेल

