रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है. सहरी से लेकर इफ्तार तक मुस्लिम समाज के लोग रोजा रहते हैं यानी खाने पीने से वंचित रहते हैं. लेकिन इफ्तार के वक्त सबसे ज्यादा अगर किसी की डिमांड होती है तो वो है फल. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तान में फलों के रेट बताए गए, जो कि रमजान के महीने में आसमान छू रही थीं. पाकिस्तान में केले और पपीते इतने महंगे हैं कि उस रेट में महीने का राशन तक आ जाए. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे.
पाकिस्तान में आसमान छू रही फलों की कीमत
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे भारतीय व्लॉगर रिजवान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. भारतीय व्लॉगर पाकिस्तान भ्रमण के दौरान एक फल वाले के रेहड़ी पर पहुंचता है और उनसे केले की रेट पूछता है. जिसके बाद दुकानदार उसे तीन किस्म के केले दिखाता है जिनके रेट 250 से लेकर साढ़े 400 रुपये तक होते हैं. इतना ही नहीं, जब उससे पपीते का रेट पूछा जाता है तो पपीता भी 400 रुपये किलो निकलता है.
सेब और खजूर के रेट सुन मुंह को आ जाएगा कलेजा
रिजवान नाम का ये व्लॉगर जब फल वाले से सेब का प्राइस पूछता है तो वो 500 रुपये किलो बताता है.यहां तक कि माल्टा भी 250 से लेकर 450 रुपये किलो तक बिक रहा है. इतना ही नहीं, रमजान में सबसे ज्यादा खपत वाला फल खजूर भी पाकिस्तान में 1200 रुपये किलो बिक रहा है जो कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है. फलों के ये रेट जानकर आपके भी होश उड़ ही गए होंगे, हालांकि ये सब पाकिस्तानी करेंसी की रेट है. वीडियो अब वायरल है जिसे लेकर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट
यूजर्स भी रह गए हैरान
वीडियो को rizwansidravlog नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पाकिस्तान वाले इतनी महंगाई में कैसे रह रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…हमारे यहां तो पपीता 40 रुपये किलो बिक रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान वालों को फलों का बहिष्कार कर देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

