Tarot Card Reading 24 February 2026: टैरो रीडिंग से जानें 12 राशियों के लिए कैसा होगा मंगलवार का दिन?

सतीश कुमार
5 Min Read


Tarot Card Reading 24 february 2026: टैरो कार्ड्स यह इशारा कर रहे हैं कि 24 फरवरी 2026 का दिन भावनाओं पर नियंत्रण और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने का है. कई राशियों के लिए मान-सम्मान में बढ़ोतरी और परिवार से जुड़ी खुशियाँ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को गुस्से, उतावलेपन और बेवजह के टकराव से दूर रहने की जरूरत होगी.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है. मानसिक संतुलन बनाए रखें. आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी. दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी. साथ ही आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है. वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा. आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी लेकिन, आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातक आज काफी ज्यादा आक्रामक रहने वाले हैं. इस अवधि में आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. आज आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी. मनोबल मजबूत रहेगा. रुका धन मिलेगा. समाज में सम्मान मिलेगा. व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन सामान्य से निम्न रहने वाला है. आज आपके कार्यस्थान पर अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे. परिवार में मतभेद उभरेंगे.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन परिवार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपके आसपास हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बांये. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है. यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को सलाह है कि फिलहाल, ऐसा कोई भी कार्य न करें जो आपको बोझ लगे. आपका किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है. आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों को इस समय कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. जिस वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट भी देखने को मिलेगा. इस राशि के कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशिवालों आज अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को व्यापार आदि के मामले में बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है. आपको सलाह है कि आपको फिलहाल, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे.

Mangal Aditya Yog 2026: शनि की राशि में मंगल आदित्य योग, मिथुन, सिंह, तुला राशि का बदलेगा समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.