टैरिफ पर अमेरिकी SC के फैसले से बम-बम बाजार, 479 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, जानें कैसा रहेगा मार्केट का हाल

सतीश कुमार
4 Min Read


Stock Market Today: अमेरिका में Supreme Court of the United States द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसले को खारिज किए जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को BSE Sensex 479.95 अंक चढ़कर 83,290.81 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, Nifty 50 141.75 अंक की बढ़त के साथ 27,713 पर पहुंच गया.

शेयर बाजार में मजबूती

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता कम होने से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत मिले, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया. निवेशकों का रुख मजबूत हुआ और खरीदारी का माहौल बना रहा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के कारण आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव देखने को मिला. हालांकि, निवेशकों ने घरेलू मांग आधारित सेक्टर्स में भरोसा दिखाया.

बैंकिंग, पावर, एफएमसीजी और कंज्यूमर स्टॉक्स में सकारात्मक धारणा के चलते खरीदारी बनी रही. साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत ग्रोथ पथ पर आगे बढ़ने की उम्मीद से बाजार को समर्थन मिला. बढ़त वाले प्रमुख शेयर Adani Ports and Special Economic Zone Limited के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी रही और यह 2.98 प्रतिशत तक चढ़ा। Kotak Mahindra Bank 2.22 प्रतिशत ऊपर रहा. UltraTech Cement 1.55 प्रतिशत मजबूत हुआ. Power Grid Corporation of India 1.49 प्रतिशत चढ़ा.

इन शेयरों में गिरावट

Axis Bank में 1.34 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. गिरावट वाले प्रमुख शेयर Infosys में सबसे ज्यादा गिरावट रही और यह 1.80 प्रतिशत फिसला. Tech Mahindra 1.06 प्रतिशत नीचे आया. Trent Limited 0.83 प्रतिशत गिरा. HCL Technologies 0.74 प्रतिशत कमजोर हुआ. Bajaj Finserv में 0.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. कुल मिलाकर, आईटी शेयरों में कमजोरी के बावजूद घरेलू मांग आधारित सेक्टर्स की मजबूती ने बाजार को संतुलित बनाए रखा.

Geojit Investments Limited के रिसर्च चीफ विनोद नायर का कहना है कि अमेरिकी शीर्ष अदालत के फैसले का घरेलू बाजार ने सकारात्मक स्वागत किया है. निवेशक अब Donald Trump प्रशासन की संशोधित टैरिफ रणनीति और अन्य देशों के साथ संभावित नए व्यापार समझौतों पर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं. नायर की मानें तो अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और 10-वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के चलते वैश्विक बाजारों में निकट अवधि में सतर्क रुख देखने को मिल सकता है.

हालांकि, बाजार में समग्र तेजी के बावजूद सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में बिकवाली जारी रही, जिससे आईटी सूचकांक दबाव में बना रहा. आईटी सेक्टर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संभावित व्यवधान और भविष्य की मांग को लेकर अनिश्चितता का असर साफ दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके बाद अब अमेरिका ने उठाया ये कदम, जानें दुनिया पर कैसा असर

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.