कहते हैं जब जब हवा में जहर घुलता है तब तब मोहब्बत और इंसानियत एयर प्यूरिफायर का काम करती है. हाल ही में लखनऊ से सामने आए एक वीडियो ने हिंदू मुस्लिम का जहर फैलाने वाले लोगों के मुंह पर कसकर तमाचा मारा है. वीडियो में दिख रहा है कि मुस्लिम छात्र यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ रहे हैं और हिंदू छात्रों ने उनके आसपास सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है जिससे उनकी नमाज बगैर किसी परेशानी के पूरी हो सके. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.
मुस्लिम छात्रों ने पढ़ी नमाज तो उनकी सुरक्षा के लिए आगे आए हिंदू छात्र
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुछ मुस्लिम छात्र यूनिवर्सिटी में ही मस्जिद बंद होने की वजह से नमाज से वंछित रह गए थे. कहा जा रहा है कि प्रशासन ने यूनिवर्सिटी की सालों पुरानी एतिहासिक मस्जिद को बंद कर दिया था जिसका छात्र विरोध भी कर रहे थे. ऐसे में जब नमाज का वक्त हुआ तो मुस्लिम छात्रों ने खुले में ही नमाज पढ़ी और उनकी नमाज में कोई खलल ना पड़े इसलिए हिंदू छात्रों ने उनके आसपास सुरक्षा घेरा बनाया और खड़े हो गए.
प्रशासन द्वारा लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी मस्जिद का दरवाजा बंद करने बाद
मुस्लिम छात्रों ने इमारत के बाहर नमाज़ पढ़ी, इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के छात्र घेरा बनाये रखे थे
समाजवादी लोग नफ़रतियों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे
pic.twitter.com/bncLhVL0EJ— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) February 22, 2026
इस वजह से किया जा रहा था विरोध
बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में बनी एतिहासिक मस्जिद में रिनोवेशन का काम चल रहा है, लेकिन इसके बाद भी मुस्लिम लोग वहां नमाज अदा करने आते हैं. लेकिन इस बार जब मुस्लिम छात्र वहां नमाज पढ़ने पहुंचे तो वहां बैरिकेडिंग करके ताला जड़ा मिला, जिसके बाद छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया. हालांकि मुस्लिम छात्रों ने कैंपस में ही ग्रुप बनाकर नमाज अदा की और हिंदू छात्रों ने एक चेन बनाकर उनकी सुरक्षा की. बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में अभी भारी पुलिस बल तैनात है.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल
यूजर्स बोले, इसलिए ही तो कहते हैं मेरा भारत महान
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हिंदू मुस्लिम भाईचारा जिंदाबाद. एक और यूजर ने लिखा…यही हिंदुस्तान की असली तस्वीर है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसलिए ही तो कहते हैं, मेरा भारत महान.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

