लाइव शो में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का बढ़ा पारा, एंकर के आपत्तिजनक सवाल से मचा बवाल

सतीश कुमार
3 Min Read


भोजपुरी इंडस्ट्री से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय एक लाइव स्टेज शो के समय अचानक गुस्से में नजर आई. हालात ऐसे बने कि उन्होंने मंच पर ही एंकर को मारने के लिए सैंडल तक निकाल ली. यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और अब तेजी से वायरल हो रहा है.

एंकर ने किया आपत्तिजनक सवाल

यह घटना बिहार के सारण जिले में की है, जहां स्टेज पर भीड़ मौजूद है. कार्यक्रम के बीच में ही माहौल बिगड़ गया और निशा उपाध्याय अचानक नाराज हो जाती हैं. फिर हाथ में सैंडल लेकर एंकर की तरफ बढ़ती हैं. उनके साथ मौजूद टीम के लोग भी गुस्से में दिखाई देते हैं और आसपास खड़े लोग बचने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, परफॉर्मेंस के समय एंकर ने सिंगर की फीस या ‘रेट’ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. उसने मंच से ही उनका ‘रेट क्या है’ जैसा सवाल पूछ दिया और यह बात निशा को बुरी लग गई. 

यूजर्स के रिएक्शंस 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी कलाकार के साथ इस तरह की टिप्पणी करना गलत है और मंच की गरिमा बनाए रखना जरूरी है. कुछ लोगों ने निशा के कदम को सही बताते हुए कहा कि बदतमीजी का जवाब मिलना ही चाहिए. वहीं कुछ लोग इसे लाइव शो में बढ़ती अव्यवस्था का उदाहरण बता रहे हैं.
लाइव शो में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के साथ हुई बदतमीजी, एंकर ने पूछा- 'रेट क्या है', मचा बवाल

भोजपुरी लाइव शो की व्यवस्पथा पर उठे सवाल 

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर भोजपुरी स्टेज शो के स्तर और उनमें बढ़ते हंगामा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अक्सर ऐसे आयोजन में भीड़ का ध्यान खींचने के लिए हल्की और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं. लेकिन इस बार एक कलाकार ने खुले मंच से विरोध किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. यह वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से शेयर किया जा रहा है. हालांकि कार्यक्रम आयोजकों या एंकर की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.