पैसों की कमी नहीं रोक पाएगी हौसलों की उड़ान, पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को सहारा; जानें कितना मिलता है लोन

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

PM Vishwakarma Yojana Benefits: लोगों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं लागू करती रहती हैं. जिसका लाभ समाज के कई वर्ग के लोगों को मिलता है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है.

जिसके तहत लाभार्थियों को कौशल सुधारने के लिए प्रशिक्षण दी जाती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि, कम ब्याज दर पर लोन भी उपलब्ध करवाया जाता है. आइए जानते हैं, कैसे इस योजना का लाभ लिया जा सकता है?

पारंपरिक कारीगरों को सशक्त बनाने की पहल

भारत सरकार की ओर से पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों को मजबूती देने के उद्देश्य से पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की गई हैं. यह योजना उन कारीगरों और शिल्पकारों के लिए तैयार की गई है, जो अपने हाथों से काम करते है और इसी से अपनी आजीविका चलाते हैं.

इसके तहत लाभार्थियों को सस्ते ब्याज दरों पर लोन के साथ काम से जुड़ी आधुनिक ट्रेनिंग भी दी जाती है. ताकि वे अपने कौशल को सिर्फ रोजगार तक सीमित न रखकर उसे एक व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकें.

ट्रेनिंग के साथ मिलती है आर्थिक मदद

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई जैसे 18 कौशल को शामिल किया है. सरकार इन सभी ट्रेडों में लाभार्थियों को ट्रेनिंग देती है. साथ ही 500 रुपये प्रतिदिन का स्टाइपेंड भी दिया जाता है. ट्रेनिंग के बाद विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, 15 हजार रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन, स्किल अपग्रेडेशन इत्यादि चीजों का लाभ मिलता है.  

कम ब्याज दर पर मिलता है लोन

अगर कोई कारीगर पैसों की कमी के कारण अपना काम शुरू नहीं कर पा रहा हैं तो, वह पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए वित्तीय मदद प्राप्त कर सकता हैं. इस योजना में कुल तीन लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है. जिसमें शुरुआती स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए एक लाख रुपये दिए जाते हैं. काम के विस्तार के लिए दूसरे चरण में दो लाख रुपये तक का अतिरिक्त लोन लिया जा सकता है.

खास बात यह है कि यह ऋण मात्र 5 फीसदी ब्याज दर पर मिलता है. कारीगर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. कारीगर ऑनलाइन आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहीं, ऑफलाइन के लिए नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर भी आवेदन दिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Stock Market Rally Reasons: शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के बीच 600 अंक उछला सेंसेक्स, रैली के पीछे ये बड़े ट्रिगर



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.