सिर्फ साड़ी उठाने के लिए जोखिम में डाल दी बच्चे की जान, दूसरी मंजिल पर लटकाया; वीडियो देख भड़के यूजर्स

सतीश कुमार
4 Min Read


आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है. इनमें से कुछ वीडियो मजेदार होते हैं, तो कुछ हैरान कर देने वाले, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इस वीडियो में एक मां अपने छोटे बच्चे की जान को खतरे में डालती नजर आ रही है, वह भी सिर्फ एक साड़ी उठाने के लिए, यह घटना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि आखिर छोटी-सी चीज के लिए कोई इतना बड़ा जोखिम कैसे उठा सकता है. 

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी बहुमंजिला सोसायटी में रहने वाली महिला की साड़ी नीचे वाली मंजिल के छज्जे या बालकनी पर गिर गई थी. साड़ी वापस लाने के लिए महिला ने जो तरीका अपनाया, वह बेहद खतरनाक था. उसने कई साड़ियों को आपस में बांधकर एक लंबी रस्सी जैसी बनाई, फिर उस रस्सी का एक सिरा अपने छोटे बेटे की कमर में बांध दिया. 

इसके बाद महिला ने बच्चे को अपनी बालकनी की रेलिंग के ऊपर से नीचे की ओर लटका दिया, ताकि वह नीचे गिरी साड़ी को उठा सके. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा डरा हुआ है और बहुत संभलकर नीचे की ओर बढ़ रहा है. नीचे पहुंचकर वह साड़ी उठाता है और फिर मां उसे ऊपर खींच लेती है. पूरी घटना के दौरान न तो बच्चे के पास कोई सेफ्टी बेल्ट थी और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम. 

एक छोटी गलती, बड़ा हादसा

यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड का था, लेकिन इसमें बड़ा हादसा हो सकता था. जरा-सी चूक या हाथ फिसलने पर बच्चे की जान जा सकती थी. ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि गिरने की स्थिति में गंभीर चोट या मौत तक हो सकती थी, सिर्फ एक कपड़ा उठाने के लिए बच्चे को इस तरह लटकाना लोगों को बिल्कुल भी सही नहीं लगा. 

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुआ, लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. किसी ने इसे पागलपन बताया, तो किसी ने कहा कि एक मां अपने बच्चे की जान के साथ ऐसा खिलवाड़ कैसे कर सकती है. कई यूजर्स ने लिखा कि कपड़े की कीमत बच्चे की जान से ज्यादा नहीं हो सकती, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि फ्यूचर में कोई भी इस तरह की लापरवाही न करे. वहीं, कुछ यूजर्स ने व्यंग्य करते हुए कहा कि मां अपने बच्चे को कमांडो ट्रेनिंग दे रही है, लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया. 

यह भी पढ़ें – Video: बेडरूम के एसी पर बैठी थी मौत, गौर से देखा तो निकला 7 फुट लंबा सांप, वीडियो देख कांप जाएगी रूह





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.