Barsana Holi 2026: बरसाने में दोस्तों संग खेलने जा रहे हैं होली, लड़कियां जरूर ध्यान रखें ये बात

सतीश कुमार
4 Min Read


Things Women Should Know Before Visiting Barsana Holi: बरसाना की होली विश्व प्रसिद्ध है. फिर चाहे वह फूलों वाली होली हो या लठमार होली. इन्हें भारत के सबसे अनोखे और विश्व प्रसिद्ध उत्सवों में गिना जाता है. उत्तर प्रदेश के मथुरा के पास बसे छोटे से कस्बे बरसाना में मनाया जाने वाला यह पर्व पारंपरिक होली को एक जीवंत सांस्कृतिक रंगमंच में बदल देता है. यहां आस्था, पौराणिक कथाएं और चंचल परंपराएं मिलकर ऐसा माहौल रचती हैं, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु, पर्यटक और फोटोग्राफर पहुंचते हैं. इन दिनों बरसाना की गलियों में अलग ही माहौल रहता है. ढोल-नगाड़ों की गूंज वातावरण को और जोशीला बना देती है. मंदिरों में भजन-कीर्तन होते हैं और श्रद्धालु राधा-कृष्ण के प्रेम की इस अनोखी परंपरा का हिस्सा बनकर खुद को धन्य मानते हैं.

हालांकि, अगर आप यहां जा रही हैं, तो सावधानी रखना जरूरी है. खासकर महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखना होता है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप बरसाना की होली देखने जा रही हैं, तो किन चीजों का ध्यान रखें, ताकि इस उल्लास का मजा किरकिरा न हो.

ट्रिप की अच्छी तैयारी करें

अगर आप सिर्फ सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर अपनी ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो आपको वहां के बारे में पहले पूरी जानकारी लेने की जरूरत है. जैसे होली कब से कब तक होगी, किस दिन कौन-सी होली होगी और इसके साथ ही अपनी सेफ्टी की तैयारी भी पहले से कर लें. हर जानकारी रील्स में नहीं मिलती, इसलिए प्लान बनाने से पहले सारी जानकारी इकट्ठा करके रखें.

ग्रुप में जाएं तो बेहतर रहेगा

अगर आप बरसाना की होली देखने अकेले जाने का प्लान कर रही हैं, तो आपको ग्रुप में जाना चाहिए. अगर आपके ग्रुप में कुछ मेल फ्रेंड्स होंगे, तो सेफ्टी के साथ-साथ कई चीजें आसान हो जाती हैं. आपको यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन होली के दौरान बरसाना में काफी भीड़ होती है. ऐसे में अगर आप ग्रुप में रहेंगी, तो आपके लिए काफी सहूलियत रहेगी.

भीड़भाड़ से बचकर रहें

बरसाना में होली के दौरान लोगों का सैलाब उमड़ता है. ऐसे में आपको भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से बचना चाहिए और अगर आप भीड़ में हैं, तो उसी हिसाब से संभलकर आगे बढ़ें. कोशिश करें कि भीड़ के बीचों-बीच खड़े न रहें. थोड़ी दूरी बनाकर रखें, ताकि धक्का-मुक्की की स्थिति में आप आसानी से निकल सकें.

कपड़ों का रखें ध्यान

अगर आप सोशल मीडिया देखकर अपने कपड़े चुन रही हैं, तो समझ लें कि वहां सब कुछ एस्थेटिक तरीके से दिखाया जाता है, जो कभी-कभी सच्चाई से अलग होता है. असल माहौल वहां जाकर ही समझ आता है. ऐसे में बरसाना होली पर जाने के लिए ऐसे कपड़े पहनें, जिन पर रंग लगने के बाद आपको अफसोस न हो. साथ ही ऐसे कपड़े चुनें, जिन्हें रंग लगने के बाद भी आप आराम से पहन सकें. लेयर में कपड़े पहनना बेहतर विकल्प हो सकता है. जैसे टॉप के साथ लॉन्ग शर्ट और कंफर्टेबल पैंट्स.

रुकने की व्यवस्था पहले तय करें

आपको बरसाना होली पर जाने का प्लान बनाने के साथ यह भी तय कर लेना चाहिए कि वहां कहां रुकना है. अगर आप होटल में स्टे करना चाहती हैं, तो पहले से बुकिंग करा लें. कार्यक्रम के निर्धारित समय से पहले वहां पहुंचने की कोशिश करें, ताकि किसी तरह की जल्दबाजी या परेशानी से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें- Ramadan Prayers In India: रमजान के दौरान जरूर करें इन मस्जिदों में इबादत, जमकर मिलता है सवाब



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.