बाप रे! ऐसा दिया रिटर्न कि फट गई सबकी आंखें, 1 लाख के बन गए 50 लाख; जानिए इस मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में…

सतीश कुमार
4 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Kabra Drugs Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच कुछ पेनी स्टॉक निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित होते हैं. काबरा ड्रग्स लिमिटेड के शेयर भी इसी सूची में शामिल है. स्टॉक ने निवेशकों को 4950 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. आइए जानते हैं, इस शेयर के बारे में….. 

1 लाख से 50 लाख तक का सफर

काबरा ड्रग्स के शेयर फरवरी 2019 के आसपास करीब 65 पैसे पर ट्रेड कर रहे थे. उस समय अगर किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये लगाकर निवेश को बनाए रखा होता, तो मौजूदा समय में लगभग 32 रुपये के भाव के हिसाब से उसकी वैल्यू करीब 50 लाख रुपये तक पहुंच सकती थी. यानी इस पेनी स्टॉक ने निवेशकों को कई गुना संपत्ति बनाने का मौका दिया है.

मल्टीबैगर रिटर्न से निवेशकों को किया मालामाल

काबरा ड्रग्स के शेयरों ने लंबे समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. आंकड़ों की बात करें तो, पिछले 7 सालों में स्टॉक करीब 4960 फीसदी उछल गया है. जिससे यह लॉन्ग-टर्म में निवेशकों के लिए नोट छापने की मशीन बन गया है.

वहीं, 5 साल की अवधि में इसमें 589 फीसदी और तीन साल में लगभग 514 फीसदी की मजबूती दर्ज की है. जिससे निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है.

कम समय में भी दिया शानदार रिटर्न

कम अवधि की बात करें तो कमजोर बाजार माहौल के बावजूद शेयर ने अच्छा प्रदर्शन बनाए रखा है. बीते एक साल में स्टॉक ने 209 फीसदी का रिटर्न दिया. इसके अलावा, पिछले छह महीनों में शेयर 65 फीसदी से अधिक और एक महीने में करीब 17 फीसदी की तेजी दिखाकर निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा है.

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

काबरा ड्रग्स लिमिटेड के शेयरों में 24 फरवरी को गिरावट देखने को मिल रही है. बीएसई पर दोपहर करीब 2:50 बजे शेयर 3.39 प्रतिशत या 1.07 रुपये फिसलकर 30.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. शेयरों ने दिन की शुरुआत 31.57 रुपये पर की थी.

दिन का इंट्रा डे हाई 32.60 रुपये था. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह का हाई लेवल 35.52 रुपये और 52 सप्ताह का लो लेवल 10.56 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 72.31 करोड़ रुपये है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Share Market Crash: आईटी शेयरों की बिकवाली और वैश्विक संकेतों से शेयर मार्केट क्रैश; सेंसेक्स 1330 अंक लुढ़का, जानें गिरावट की वजह

 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.