Holi 2026 Lucky Colours: रंगों का त्योहार होली भारत समेत दुनियाभर का सबसे आनंदित और रंगीन उत्सव है. होली का पर्व शीत ऋतु की विदाई और वसंत ऋतु के आगमन के तौर पर मनाया जाता है. होली का पर्व धार्मिक महत्व और पौराणिक कथाओं से ओतप्रोत होने के साथ ही कई परंपराओं से भी जुड़ा है, जोकि सदियों से चली आ रही है.
इस साल भारत में 4 मार्च 2026 को रंगोत्सव, होली या धुलंडी मनाई जाएगी. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, होली रंगों का त्योहार है और हरेक रंग का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. इसका कारण यह है कि, रंगों का संबंध किसी न किसी ग्रह और राशि से होता है. इसलिए होली के उत्सव का भरपूर आनंद लेने और इसे शुभ बनाने के लिए राशि अनुसार ही रंग-गुलाल का चुनाव करना चाहिए.

किस राशि के लिए कौन सा रंग-गुलाल शुभ (Lucky Colours According To Your Zodiac Sign)
(मेष-वृश्चिक) – मेष और वृशचिक राशि के का संबंध भूमि पुत्र मंगल ग्रह से है. होली के दिन इन दो राशियों के लिए लाल, गुलाबी और सुनहरा रंग-गुलाल शुभ रहेगा. ये रंग आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं.
(वृषभ और तुला) – तुला और वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. आपकी राशि के अनुसार सफेद, हरा, गुलाबी और नीला रंग बहुत शुभ रहेगा. इन रंगों को शांति और समृद्धि से जोड़ा जाता है. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता के लिए इन रंगों का प्रयोग कर सकते हैं.
(कर्क राशि) – कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जोकि शीतलता के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में होली पर आप अपनी राशि ग्रह के अनुसार सफेद, सिल्वर और हल्के नीले रंग का चुनाव कर सकते हैं.
(मिथुन और कन्या) – कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जिनका संबंध हरे रंग से होता है. होली पर इन राशियों के जातक हरा, सुनहरा और पीले रंग-गुलाल का प्रयोग कर सकते हैं.
(सिंह राशि) – सिंह राशि के स्वामित्व सूर्य ग्रह हैं. आपके लिए गोल्डन, नारंगी और लाल रंग शुभ रहेगा है. ये रंग आकर्षण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं.
(मकर और कुंभ)- इन राशियों के स्वामी ग्रह शनि हैं. राशि अनुसार आपके लिए गहरा नीला, ग्रे, आसमानी, जामुनी जैसे रंग शुभ रहेंगे.
(धनु और मीन): धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं. होली पर आपके लिए पीला, पीच, नारंगी और सुनहरा रंग-गुलाल शुभ है.
ये भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: 3 मार्च को ही जलेगी ‘HOLI’ होलिका दहन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया, सब नोट करें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

