Laddu Holi 2026 : बरसाना में लड्डू मार होली शुरू, राधे-श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा ब्रज

सतीश कुमार
2 Min Read

Laddu Holi 2026: आज बरसाना में लड्डूमार होली से ब्रज की गलियां झूम उठी. इसे देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु बरसाना पहुंचे. बरसाना में होली के रंग भरे त्योहार पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए प्रशासन ने की है चाक चौबंद व्यवस्था. 24 से 26 फरवरी तक बरसाना में रूट डायवर्ट किया गया है. बरसाना से बाहर पार्किंग बनाई गई है. 

ब्रज की होली की बात हो और बरसाना का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है. रंग, गुलाल और भक्ति के संग यहां मनाई जाने वाली लड्डू मार होली देश-विदेश में अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है.होली से ठीक पहले ब्रजभूमि का वातावरण भक्ति और उल्लास से भर उठता है. बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर में जब लड्डू मार होली का आयोजन होता है, तो मानो पूरा परिसर प्रेम और रंग की वर्षा से सराबोर हो जाता है ,

कैसे शुरू हई लड्डूमार होली की परंपरा

इस परंपरा की शुरुआत उस समय हुई जब नंदगांव से आए गोस्वामी ने राधारानी को प्रसन्न करने के लिए लड्डुओं का भोग लगाया तभी से यह रस्म उत्सव का रूप लेती गई और आज यह ब्रज की सबसे लोकप्रिय होली में शामिल है ,

लड्डू मार होली के दिन मंदिर प्रांगण में पुजारी भक्तों पर लड्डू बरसाते हैं और श्रद्धालु उन्हें प्रसाद स्वरूप लूटते हैं , ढोल-मंजीरों की धुन, होली के रसिया गीत और जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है.

आनंद और प्रेम का उत्सव है लड्डूमार होली

इस उत्सव की खास बात सिर्फ लड्डू नहीं, बल्कि वह प्रेम और आस्था है जो हर चेहरे पर दिखाई देती है , दूर-दूर से आए श्रद्धालु इस अनोखे उत्सव का हिस्सा बनकर खुद को धन्य महसूस करते हैं , रंगों की होली तो आपने बहुत देखी होगी, लेकिन बरसाने की लड्डू मार होली भक्ति, परंपरा और उल्लास का ऐसा संगम है, जिसे देखने वाला हर व्यक्ति जीवन भर नहीं भूलता.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.