Kumbh Rashifal 25 February 2026 in Hindi: आज चन्द्रमा चौथे भाव में हैं, जिससे घर, जमीन-जायदाद या पारिवारिक मामलों में अड़चन आ सकती है. भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचें. जो स्थिति है उसे स्वीकार करें और ठोस योजना से आगे बढ़ें.
करियर और जॉब राशिफल:
वर्कस्पेस पर फालतू गतिविधियों में समय और ऊर्जा बर्बाद करना महंगा पड़ेगा. काम को प्राथमिकता दें और स्पष्ट प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें. अगर प्रबंधन कमजोर रहेगा तो अच्छे मौके भी हाथ से निकल सकते हैं. चुनौतियों के बीच रास्ता निकालना ही आपकी परीक्षा है.
बिजनेस और वित्त राशिफल:
पार्टनरशिप बिजनेस में गलतफहमी से मनमुटाव बढ़ सकता है. पैसों के फैसले सोच-समझकर लें और हर बात को लिखित या स्पष्ट तरीके से तय करें. डिजिटल मार्केटिंग को नजरअंदाज करेंगे तो ग्रोथ धीमी पड़ जाएगी. आज का दौर ऑनलाइन मौजूदगी के बिना अधूरा है इसे हल्के में न लें.
स्वास्थ्य राशिफल:
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसान दे सकती है. छोटी समस्या को भी नजरअंदाज मत करें. रूटीन, नींद और खानपान पर कंट्रोल रखें.
लव और फैमिली राशिफल:
परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है. लव लाइफ में गुस्सा या कठोर शब्द रिश्ते खराब कर सकते हैं. अगर नियंत्रण नहीं रखा तो बात बिगड़ जाएगी. पहले सुनें, फिर जवाब दें यही आज की जरूरत है.
शिक्षा और प्रतियोगिता राशिफल:
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन का फोकस भटक सकता है. लक्ष्य साफ रखें, वरना समय यूं ही निकल जाएगा. ध्यान और डिसिप्लिन के बिना प्रगति मुश्किल है.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: क्रीम
उपाय: आज माँ दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का 108 बार जप करें, इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होगी.
FAQs
1. क्या आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम में रुकावट आएगी?
हाँ, अड़चन संभव है दस्तावेज और निर्णय ध्यान से देखें.
2. क्या पार्टनरशिप में विवाद हो सकता है?
हाँ, गलतफहमी से मनमुटाव बन सकता है, इसलिए संवाद साफ रखें.
3. क्या पढ़ाई में ध्यान लगेगा?
थोड़ा भटकाव रहेगा, लेकिन अनुशासन से कंट्रोल किया जा सकता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

