Video: स्पीड बोट के पीछे मौत बनकर दौड़ा मगरमच्छ, दरिंदे की रफ्तार देख थम जाएंगी सांसें

सतीश कुमार
3 Min Read


नदियों और झीलों का शांत पानी अक्सर सुकून देता है, लेकिन कभी कभी यही पानी ऐसा रोमांच दिखा देता है कि दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. एक पावर बोट पानी को चीरती हुई आगे बढ़ रही थी, तभी पीछे से एक विशाल मगरमच्छ उसी रफ्तार से उसका पीछा करता नजर आया. पानी की सतह पर उठती लहरें, तेज स्पीड और मगरमच्छ की सीधी दिशा में तैरती चाल को देखकर लोग हैरान रह गए.

तेज रफ्तार से मगरमच्छ ने किया नाव का पीछा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पावर बोट तेज रफ्तार से पानी में आगे बढ़ रही है. कैमरा पीछे की ओर है और पानी में उठती लहरें साफ दिखाई दे रही हैं. अचानक फ्रेम में एक बड़ा मगरमच्छ नजर आता है जो पूरी ताकत से बोट की दिशा में तैर रहा है. मगरमच्छ की रफ्तार इतनी तेज है कि कुछ पल के लिए ऐसा लगता है मानो वह बोट को पकड़ लेगा. उसके सिर का हिस्सा पानी से ऊपर है और शरीर लहरों को चीरता हुआ आगे बढ़ रहा है. आसपास का पानी उसके वेग से उछल रहा है, जिससे दृश्य और भी रोमांचक बन जाता है.

रफ्तार ने किया सबको हैरान

आमतौर पर लोग मगरमच्छ को सुस्त और धीरे चलने वाला जीव मानते हैं, लेकिन यह वीडियो उस धारणा को तोड़ता नजर आता है. विशेषज्ञों के मुताबिक मगरमच्छ पानी में बेहद ताकतवर तैराक होते हैं और छोटी दूरी में काफी तेज स्पीड पकड़ सकते हैं. वीडियो में जिस तरह वह पावर बोट का पीछा करता दिख रहा है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है. मगरमच्छ की रफ्तार को देख हर कोई हैरान हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

यूजर्स का कांप गया कलेजा

वीडियो को Wildman Adventures नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसा लगा मानों मगरमच्छ में भी इंजन लगा है. एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर मेरी रूह कांप गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये बेहद खतरनाक हो सकता था.

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.