Viral Video: कैमरे में कैद एक एक्सीडेंट का लाइव वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के झटवा इलाके का है, जहां सड़क पर फैली गिट्टी एक गंभीर हादसे की वजह बन गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो लोग सवार होकर जा रहे थे और सड़क किनारे से गुजर रहे थे.
अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक गिट्टी पर फिसलकर सड़क पर गिर पड़े. जैसे ही वे गिरे, उसी समय सामने से एक कार आ गई और गिरते ही बाइक कार से टकरा गई. पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद एक व्यक्ति अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा था.
नाले में गिरकर मरने से बच गए तो सड़क पर फैली गिट्टी पर फिसलकर मरोगे 😡 क्योंकि मरना तय है!
वीडियो बनाने वाले भी पहले घायल युवक को ना उठाकर वीडियो Reel बना रहे हैं 🤡
इटावा 📌 उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/wzu2wPNXxg
— रावण (@raavan_india) February 23, 2026
कैसे हुआ हादसा?
वीडियो में सुनाई देता है कि कार चालक के रुकते ही वीडियो बना रहा व्यक्ति उससे कहता है कि “हम गिट्टी की वजह से हो रहे हादसों का लाइव बना रहे थे. आपकी कोई गलती नहीं है, आप परेशान मत होइए… आप निकाल जाइए.” उसने यह भी कहा कि इस जगह पर पहले भी कई एक्सीडेंट हो चुके हैं और वह प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए वीडियो बना रहा था.
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “नाले में गिरकर मरने से बच गए तो सड़क पर फैली गिट्टी पर फिसलकर मरोगे… क्योंकि मरना तय है!” इस लाइन ने लोगों को झकझोर दिया और सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए. हालांकि वीडियो को लेकर एक और बात पर चर्चा हो रही है कि वीडियो बना रहे लोग घायल युवकों की मदद करने के बजाय पहले रिकॉर्डिंग करते नजर आए.
सड़क सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस
इस घटना के बाद सड़क पर फैली गिट्टी और खराब रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि यदि समय पर सड़क की सफाई और निगरानी की जाए तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है. एक यूजर ने लिखा, “सबसे पहले घायलों को उठाना चाहिए था, वीडियो बाद में भी बन सकता था.”

