How to Make 1 Crore With SIP : कंपाउंडिंग के जादू से बस इतने रुपये में बन जाएगा 1 करोड़ से ज्यादा का फंड,

सतीश कुमार
2 Min Read

How to Make 1 Crore With SIP: भारत में लगभग हर व्यक्ति अपने भविष्य को सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहता है. इसलिए लोग अपनी जरूरत और सोच के मुताबिक अलग-अलग निवेश के रास्ते चुनते हैं. कुछ लोग जोखिम से बचने के लिए सुरक्षित विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं. जबकि कई निवेशक बेहतर रिटर्न की उम्मीद में म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार का हाथ थाम लेते हैं.

अगर आप भी लंबे समय में छोटी-छोटी रकम में निवेश करके करोड़ रुपये का फंड बनाने का प्लान बना रहे हैं तो,  म्यूचुअल फंड SIP एक विकल्प हो सकता है. नियमित तौर पर निवेश करने और लंबे समय तक टिके रहने से आपका बड़ा कार्पस बनाने का सपना सच हो सकता हैं. आइए जानते हैं, करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए कितना निवेश करना होगा?

1 करोड़ का फंड बनाने की तैयारी

अगर आप म्यूचुअल फंड SIP के जरिए 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं तो, आपको हर महीने 4,000 रुपये का निवेश करना होगा. साथ ही इस निवेश को 30 सालों तक जारी रखना होगा. इस अवधि में आप कुल 14.40 लाख रुपये का निवेश करेंगे.

यदि बाजार की स्थिति अच्छी बनी रहती है और इस निवेश पर औसतन 12 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है, तो 30 साल बाद आपका फंड बढ़कर करीब 1.23 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. यानी इस दौरान आपको लगभग 1.08 करोड़ रुपये का संभावित लाभ मिल सकता है.

म्यूचुअल फंड SIP में धैर्य है जरूरी

म्यूचुअल फंड SIP में निवेशक लंबे समय तक छोटी-छोटी राशि में निवेश करते हैं और कंपाउंडिंग की ताकत से उनका निवेश बढ़ता रहता है. हालांकि, रिटर्न मार्केट की चाल पर निर्भर करता है, इसलिए निवेशकों को धैर्य रखने की सलाह दी जाती है. अक्सर देखा जाता है कि, लंबे समय में निवेशकों को लाभ होता है. एसआईपी में निवेश धैर्य और अनुशासन की मांग करती है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.