हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए राज्य के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय के खाली पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Ability
PGT कंप्यूटर साइंस पद के लिए उम्मीदवार के पास M.Sc कंप्यूटर साइंस, MCA या BE/B.Tech कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मैट्रिक, 10+2, बी.ए. या एम.ए. स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए. उम्मीदवार का हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या STET परीक्षा पास होना भी जरूरी है.
age limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है.आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
application fee cost?
आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है. सामान्य श्रेणी और अन्य शेष उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसके बाद कुछ आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों और DESM (पूर्व सैनिकों के आश्रित) अभ्यर्थियों के लिए फीस 250 रुपये रखी गई है. वहीं हरियाणा के PwBD उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा. सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसके जरिए योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद विषय ज्ञान की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवार की संबंधित विषय पर पकड़ को परखा जाएगा. अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा. सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार भर्ती दी जाएगी.
कितना मिलेगा वेतन ?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का आकर्षक वेतनमान मिलेगा. इसके अलावा उम्मीदवार को सरकार के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जायेगी.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाये.
- New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें.
- सभी जरूरी जानकारी भरें.
- जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट कर के प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.

