रात की स्याह चादर तले जब सड़कें आम तौर पर लंबी सांस लेती नजर आती हैं, जब हेडलाइट्स की रौशनी डामर पर चांदी सी लकीरें खींचती आगे बढ़ जाती है, तब कोई नहीं सोचता कि वही नेशनल हाईवे अचानक सोशल मीडिया का स्टेज बन जाएगा. मोबाइल स्क्रीन की दुनिया ने लोगों को ऐसा मंच दे दिया है जहां तालियों की जगह व्यूज गिने जाते हैं और जिम्मेदारी की जगह ट्रेंडिंग साउंड का पीछा किया जाता है. लाइक और फॉलोअर्स की दौड़ में कभी-कभी समझदारी पीछे छूट जाती है और रोमांच का एक क्षण, खतरे की दहलीज पर जा खड़ा होता है. उन्नाव से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और चिंतित भी.
हाईवे पर नागिन डांस कर रील शूट करने लगी पापा की परियां
बताया जा रहा है कि उन्नाव के नेशनल हाईवे पर दो युवतियों ने बीच सड़क ‘नागिन डांस’ की रील शूट की. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात का समय है, सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह थमा नहीं है, लेकिन दोनों युवतियां मानो हाईवे को ही अपना पर्सनल डांस फ्लोर समझ बैठी हों. एक युवती सड़क पर बैठकर नागिन स्टाइल में लहराती नजर आती है, जबकि दूसरी उसके सामने खड़ी होकर उसी अंदाज में हाथों को लचकाते हुए डांस करती दिख रही है.
इन दो कन्याओं पर ट्रेंडिंग रील का ऐसा भूत सवार हुआ कि उन्नाव के नेशनल हाईवे को ही इन्होंने अपना पर्सनल डांस फ्लोर समझ लिया। बीच सड़क ‘नागिन डांस’ पूरे जोश में शूट हो रहा था… न ट्रैफिक नियमों की चिंता, न किसी अनहोनी का ख्याल।
रील वायरल क्या हुई, सीधे पुलिस की नजरों में आ गई। और… pic.twitter.com/OXoqBEhPQw
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) February 23, 2026
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब नेशनल हाईवे के बीचोंबीच हो रहा है. आसपास स्ट्रीट लाइट की रोशनी और दूर से आती गाड़ियों की हल्की आहट माहौल को और जोखिमभरा बना रही है. लेकिन वीडियो में दिख रही युवतियों के चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं दिखता. मानो रील का जुनून हर संभावित खतरे पर भारी पड़ गया हो.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन, बोले पापा की परी नागिन न बनों
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया. कुछ लोगों ने लिखा कि कुछ सेकंड की रील के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं. वहीं कुछ ने व्यंग्य करते हुए कहा कि ट्रेंडिंग साउंड ने हाईवे को भी स्टूडियो बना दिया. कुछ यूजर्स ने पापा की परियों को नागिन ना बनने की सलाह तक दे डाली. वीडियो को @NCIBHQ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

