“बस इतना फ्री होना है” सबसे ज्यादा ट्रैक की गई पीएम मोदी की इजरायल यात्रा, वायरल होने पर यूजर्स ने लिए मजे

सतीश कुमार
3 Min Read


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल इजरायल दौरे पर हैं और उनका यह दौरा एक और वजह से चर्चा में आ गया है. इसकी वजह है उनका एयर इंडिया वन विमान. जी हां, दावा किया जा रहा है कि उनकी इस यात्रा को हजारों लोगों ने लाइव ट्रैक किया, यानी किस वक्त पीएम मोदी कहां पहुंचे किस हवाई रास्ते से गुजरे ये सब हजारों लोग लाइव देख रहे थे. दुनिया भर के विमानों की ट्रैकिंग के लिए जाना जाने वाला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लाइटराइडर के डेटा ने इस बात का दावा किया है कि पीएम मोदी की इस यात्रा को दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया. अब सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर यूजर्स मजाक बना रहे हैं और कह रहे हैं कि लोग इतने फ्री कैसे हो सकते हैं.

सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया पीएम मोदी का विमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान फ्लाइटराडार24 पर वर्ल्ड लेवल पर सबसे ज्यादा ट्रैक की जाने वाली उड़ान के रूप में उभरा है और बुधवार को इजराइल में उतरने के दौरान इसने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इंडिया वन नाम के इस विमान को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से होते हुए तेल अवीव जाते हुए देखा गया. फ्लाइटरडार के बुधवार को शाम 4 बजे के आंकड़ों के अनुसार 9,225 यूजर्स उस दौरान पीएम के विमान को ट्रैक कर रहे थे. फ्लाइटरडार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा…”इंडिया वन आज इजरायल के लिए उड़ान भर रहा है और वर्तमान में सऊदी अरब के ऊपर से गुजर रहा है. विमान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवार हैं”

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

यूजर्स ने ले लिए मजे

जैसे ही फ्लाइटरडार का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स ने इसे ट्रैक कर रहे लोगों को ट्रोल करना शुरू कर दिया. पोस्ट को लाखों लोगों ने देखा और कई लोगों ने इस पर कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा…ये लोग कितने फ्री हैं भाई, उड़ते हुए विमान को घर बैठे कौन ट्रैक करता है. एक और यूजर ने लिखा…पीएम के विमान को ट्रैक करना क्या सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं है? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या बात है, इतने लोग फ्री हैं कि एक उड़ते हुए विमान को देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.