Tech News

Techno ला रही आईफोन एयर से भी पतला यह अनोखा फोन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 26, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

क्या अब मॉड्यूल फोन का दौर आने वाला है? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि Techno ने अब एक नए मॉड्यूलर फोन का कॉन्सेप्ट दिखाया है. इसमें Techno आईफोन एयर से भी पतला एक फोन लॉन्च करेगी. कंपनी इसमें सारे फीचर्स एक साथ देने की बजाय एड-ऑन लाएगी. यानी अगर आपको फोटोग्राफी के लिए चाहिए तो इसमें अलग से कैमरा लेंस मिलेंगे, लंबी बैटरी लाइफ चाहिए तो एक्स्ट्रा बैटरी मिल जाएगी. यहां तक कि इसमें डिटैचेबल एआई मॉड्यूल तक दिया जाएगा.

गूगल ने भी की थी ऐसा फोन लॉन्च करने की कोशिश

टेक्नो से पहले गूगल भी ऐसा फोन लाने की कोशिश कर चुकी है. Project Ara में गूगल अल्टीमेट कस्टमाइजेबल फोन लाना चाहती थी, जिसमें यूजर्स के पास हार्डवेयर स्वैप करने का ऑप्शन रहता, लेकिन यह फोन कभी लॉन्च नहीं हुआ. इसी तरह LG और मोटोरोला ने भी मॉड्यूलर फोन बनाने की कोशिश की थी, लेकिन ये कमर्शियली हिट नहीं हुई है. हालिया दिनों में फेयरफोन और नथिंग जैसी कंपनियां इससे मिलते-जुलते कॉन्सेप्ट वाले फोन बनाने की कोशिश में हैं. हालांकि, लोगों को ऐसे डिवाइस की जरूरत है, जो लॉन्ग-टर्म चल सके और उन्हें बार-बार किसी एक्सेसरीज को लगाने और हटाने का झंझट नहीं चाहिए. इसलिए मॉड्यूल फोन की सक्सेस को लेकर चुनौतियां आती हैं.

टेक्नो क्या नया करना चाहती है?

टेक्नो के कॉन्सेप्ट में एक तरह से गूगल के प्रोजेक्ट एरा और मोटोरोला के प्रोजेक्ट को साथ मिला लिया गया है. टेक्नो 4.5mm की मोटाई वाला एक फोन लॉन्च करेगी. इतने पतले फोन में बैटरी और दूसरे हार्डवेयर को एडजस्ट कर पाना मुश्किल है. इसलिए टेक्नो इसके साथ एक्सटर्नल बैटरी पैक देगी. इस तरह फोन के साथ कुल 9 मैग्नेटिक मॉड्यूल लॉन्च होंगे, जो कैमरा, कम्यूनिकेशन, गेमिंग और दूसरी जरूरतों को पूरा करेंगे. ये सारे मॉड्यूल मैग्नेट की मदद से फोन के साथ अटैच हो जाएंगे. इसके लिए फोन के पीछे स्पेशल लेआउट बनाया जाएगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।