टोयोटा इंडियन मार्केट के अंदर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में नई SUVs लॉन्च करने की योजना बना रही है. कंपनी इस साल के अंत तक बाजार में 3 नए मॉडल उतारेगी जिसमें अर्बन क्रूजर ईएबेला, अर्बन क्रूजर हाइराइडर का 7-सीटर वर्जन और नेक्स्ट-जेन फॉर्च्यूनर शामिल है. ये कारें कंपनी की ‘मोबिलिटी फॉर ऑल’ विजन को साकार करने के लिए एंट्री मारेंगी.
ईबेला टोयोटा की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो ईको फ्रेंडली ड्राइविंग का नया अनुभव देगी. हाइराइडर 7-सीटर फैमिली के लिए स्पेस और कम्फर्ट बढ़ाएगी, जबकि फॉर्च्यूनर का न्यू जेनरेशन मॉडल रग्ड एडवेंचर और लग्जरी का परफेक्ट मेल होगा. ये मॉडल्स टोयोटा की ग्लोबल स्ट्रैटजी का हिस्सा हैं, जिसमें इलेक्ट्रिफिकेशन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और मजबूत प्लेटफॉर्म पर फोकस है. आइए इन Upcoming SUVs के बारे में जानते हैं.
अर्बन क्रूजर ईबेला (Toyota Urban Cruiser Ebella)
टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला जनवरी 2026 में अनवील हो चुकी है और फरवरी अंत तक लॉन्च होने वाली है. इसकी अनुमानित कीमत ₹18 से ₹25 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. ये Maruti e Vitara पर बेस्ड है लेकिन टोयोटा का ‘अर्बन टेक’ डिजाइन इसे अलग बनाएगा. डिजाइन में हमरहेड ग्रिल, बोल्ड LED लाइट्स और 18 इंच अलॉय व्हील्स शामिल है.
इसे दो बैटरी ऑप्शन- 49 kWh (144 hp, 440 km ARAI रेंज) और 69 kWh (174 hp, 543 km ARAI रेंज) के साथ खरीदा जा सकता है. दोनों में 189 Nm टॉर्क, FWD और 150 kW DC फास्ट चार्जिंग मिलेगी. फीचर्स में लेवल-2 ADAS, 10.25 इंच टचस्क्रीन, 10.1 इंच ड्राइवर डिस्प्ले, JBL ऑडियो, 360° कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, 7 एयरबैग्स और 8 साल बैटरी वारंटी शामिल. बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) और 60% बायबैक ऑप्शन भी हैं. यह क्रेटा इलेक्ट्रिक और BE 6 को टक्कर देगी.
अर्बन क्रूजर हाइराइडर 7-सीटर (Toyota Urban Cruiser Hyryder 7 Seater)
करंट 5-सीटर हाइराइडर की सफलता के बाद टोयोटा लेट 2026 में इसका 7-सीटर वर्जन लाएगी. स्पाई शॉट्स में लंबा व्हीलबेस, थर्ड रो सीट्स और AWD ऑप्शन नजर आया है। कीमत ₹21-26 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है. इसका 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन (100+ hp) के साथ आएगा.
नई टेक पैकेज में हेड-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग और डैशकैम मिलने वाले हैं. अपकमिंग मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और अपडेटेड इंफोटेनमेंट आएगा. ये अलकजार और हेक्टर जैसी 7-सीटर SUVs को सीधा चैलेंज देगा. बड़े परिवारों के लिए परफेक्ट होगी. ये ज्यादा स्पेस, हाइब्रिड एफिशिएंसी और टोयोटा की भरोसेमंदी के साथ आएगी.
नेक्स्ट-जेन फॉर्च्यूनर (New Toyota Fortuner)
मिड-2026 ग्लोबल डेब्यू के बाद लेट 2026 या अर्ली 2027 में भारत में लॉन्च लॉन्च के लिए तैयार है. ये अपडेटेड IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म (नई हाइलैक्स के साथ शेयर्ड) पर बेस्ड है. स्पाई शॉट्स में स्लिम DRLs, स्प्लिट हेडलैंप्स, अपराइट ग्रिल और बोल्ड फ्रंट फेसिया दिखा है. इसे 2.8 लीटर डीजल (48V माइल्ड-हाइब्रिड के साथ) और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा.
इसे बाद में हाइब्रिड/ईवी ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाएगा. फीचर्स में डुअल 12.3 इंच डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, वेंटिलेटेड पावर्ड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक शामिल है. इसकी कीमत ₹40-45 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है. मार्केट में इसका मुकाबला स्कॉर्पियो-N, मजेस्टर और मेरिडियन जैसी 7-सीटर कारों से होगा.