सोशल मीडिया पर आजकल कई तरह के वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं. वही ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला auto में ड्राइवर के बगल वाली आगे की सीट पर बैठी नजर आ रही है. बस इसी बात को लेकर इंटरनेट दो हिस्सों में बट गया कुछ लोग ऑटो ड्राइवर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, तो कुछ यूजर्स महिला को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कमेंट कर रहे हैं. वहीं सिर्फ कुछ ही सेकंड में इस क्लिप ने जेंडर रिस्पेक्ट और सोशल मीडिया जजमेंट जैसे मुद्दों पर बहस छेड़ दी, जिसके बाद यह वीडियो खूब वायरल हो गया.
वीडियो में आखिर क्या दिखाई दिया?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hi.mani8714 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दिखाई देता है कि एक ऑटो में महिला ड्राइवर के बगल में बैठी है. ड्राइवर सावधानी से गाड़ी चला रहा है और महिला आराम से बैठी है. लेकिन इस वीडियो में दिखाई देता है कि महिला के बगल में बैठने से ड्राइवर एक तरफ खिसक कर बैठता है और ई-रिक्शा के दोनों हैंडल पकड़ने की बजाय वह एक हैंडल से ई-रिक्शा चलाता हुआ नजर आता है. इसके बाद इस वीडियो को देखकर लोगों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने इसे ड्राइवर की शालीनता और इंसानियत बताया तो कुछ ने महिला को लेकर सवाल उठाए और कई तरह के कॉमेंट्स करना शुरू कर दिए.
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखे कमेंट्स और लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया इंसानियत का असली चरित्र दिखाया है रिक्शा वाले ने. वहीं दूसरा कमेंट करता है रिक्शा वाले के लिए एक रिस्पेक्ट बटन तो बनता है. एक कमेंट आया रिक्शा वाले को मान सम्मान सिखाया है परिवार ने. वहीं कुछ यूजर्स ने महिला को लेकर कमेंट किया कि पीछे वाली सीट खाली नहीं थी क्या. एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कम से कम किसी ने इस जेस्चर को तो समझा. वहीं एक यूजर कमेंट करता है सारे लड़के एक जैसे नहीं होते हैं, अभी भी बहुत से लोग इंसानियत दिखाते हैं.
वहीं कुछ लोगों ने महिला को झाड़ते हुए कमेंट किया बेचारा सिकुड़ के बैठा है, टच होते ही मोलेस्टेशन बना देगी और कह रही है डोंट जज. इसके अलावा एक और यूजर महिला को लेकर कमेंट करता है, लेकिन आप उसे बोल सकती थी, दोनों हाथ से रिक्शा चला लो. एक और यूजर कमेंट करता है बहन अगर एक्सीडेंट हो जाता तो आप रिक्शा ड्राइवर को बोल सकते थे कि दोनों हाथों से चला लो. लास्ट में एक यूजर रिक्शा ड्राइवर को लेकर कमेंट करता है आजकल के कुछ झूठ से डर लगने लगा है कि कहीं उसकी वीडियो बनाकर उसके चरित्र को न दोष दें, इसलिए रिक्शा ड्राइवर शायद एक हाथ से रिक्शा चलाने लगा.

