Holi 2026 Upay: रंगों का पर्व होली उत्सव और उमंग का प्रतीक है. साथ ही यह पर्व नकारात्मक ऊर्जा को जलाकर जीवन में नई सकारात्मक शुरुआत करने का अवसर है. ज्योतिष और धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन की अग्नि में पुराने कष्ट, ग्रह दोष और बाधाओं को समाप्त करने की शक्ति होती है.
इस साल होली 4 मार्च 2026 को है. वहीं होलिका दहन 2 मार्च को प्रदोष काल और मध्यरात्रि में किया जा सकेगा. होलिका दहन ऐसा अवसर होता है, जब आप कई तरह के उपाय कर जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं. विवाह में देरी हो रही हो, कुंडली में ग्रह पीड़ा परेशान कर रही हो या बार-बार बीमारी और मानसिक तनाव घेर रहा हो, तो होली के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय आपके भाग्य का रुख बदल सकते हैं.
शनि दुष्प्रभावों मुक्ति उपाय- होली की सध्ंया पर काले कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल चुपड़कर खिलाने से शनि ग्रह की पीड़ा दूर होती है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, कुत्ते के कभी घर के द्वार या भीतर रोटी न खिलाएं, बल्कि घर के बाहर रोटी खिलानी चाहिए.
ग्रह दोष मुक्ति उपाय- होली की रात्रि में होलिका दहन में नवग्रह लकड़ी, गोबर के उपले होलिका दहन की अग्नि में डाले. घर के हर सदस्य दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता घी के साथ परिक्रमा लगाते हुए होलिका की अग्नि में डालें.
रोग मुक्ति के उपाय- अगर आप या घर का कोई सदस्य किसी बीमारी से पीडि़त हो तो होली की रात आप इस मंत्र का जाप करें.
मत्रं – ऊँ नमो भगवेत रुद्राय मतार्क मध्येसस्थिं स्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा
शीघ्र विवाह के लिए उपाय- होली के दिन सुबह एक साबतू पान पर साबुत सुपारी और हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं और पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं. यह प्रयोग अगले दिन भी करें. इससे शीघ्र ही विवाह होने के योग बनने लगते हैं.
ये भी पढ़ें: Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ेगा गुलाल, होगी रंगोत्सव की शुरुआत
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

