Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ

सतीश कुमार
4 Min Read


Can Age Difference Affect Long Term Relationships: बचपन से हम यही सुनते आए हैं कि प्यार अंधा होता है। फिल्मों और असल ज़िंदगी की कई प्रेम कहानियों ने भी हमें यही यकीन दिलाया है कि जब दो लोग प्यार में होते हैं, तो उम्र, कद या शक्ल जैसी बातें मायने नहीं रखतीं. यह सोच सुनने में भले ही खूबसूरत लगे, लेकिन मन के किसी कोने में एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या रिश्तों में उम्र का फर्क सच में फर्क नहीं डालता? और क्या खुशहाल और लंबे रिश्ते के लिए कोई “परफेक्ट ऐज गैप” होता है?. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

परफेक्ट ऐज गैज को लेकर क्या कहता है साइंस?

इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश साइंस ने भी की है. रिसर्च बताती है कि प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन जब बात लंबे समय तक खुश रहने की आती है, तो उम्र का फर्क धीरे-धीरे असर दिखाने लगता है. साल 2018 में Journal of Population Economics में प्रकाशित एक स्टडी में ऑस्ट्रेलिया के 3,000 से ज्यादा कपल्स के डेटा का एनालिसिस किया गया. इन कपल्स को कई सालों तक ट्रैक किया गया, ताकि यह समझा जा सके कि उम्र का अंतर रिश्तों की संतुष्टि को कैसे प्रभावित करता है.

क्या निकला रिसर्च का नतीजा?

इस रिसर्च के नतीजे काफी दिलचस्प रहे, स्टडी के मुताबिक, जैसे-जैसे पार्टनर्स के बीच उम्र का अंतर बढ़ता है, समय के साथ रिश्ते की संतुष्टि कम होती जाती है. बड़े ऐज गैप वाले कपल्स में लाइफस्टाइल, भावनात्मक उम्मीदों और भविष्य की प्लानिंग को लेकर मतभेद ज्यादा देखने को मिले. इसका मतलब यह नहीं है कि ज्यादा उम्र के अंतर वाले रिश्ते नाकाम ही होते हैं, लेकिन यह जरूर सामने आया कि उम्र रोजमर्रा की जिंदगी के अनुभव को प्रभावित करती है, चाहे वह एनर्जी लेवल हो, सोशल लाइफ हो या करियर और फ्यूचर गोल्स.

फिर परफेक्ट ऐज गैप क्या है?

तो फिर साइंस के हिसाब से परफेक्ट ऐज गैप क्या है? रिसर्च बताती है कि सबसे ज्यादा स्थिर और संतुष्ट रिश्ते उन कपल्स में देखे गए, जिनके बीच उम्र का फर्क शून्य से तीन साल के बीच था. इसकी वजहें भी साफ हैं. ऐसे कपल्स अक्सर एक-जैसे लाइफ स्टेज में होते हैं जैसे, करियर, शादी या फैमिली प्लानिंग को लेकर. उनकी रुचियां, सोच और दिनचर्या भी काफी हद तक मेल खाती है, जिससे तालमेल बेहतर बनता है. स्टडी में यह भी सामने आया कि छह से दस साल बाद बड़े ऐज गैप वाले रिश्तों में संतुष्टि तेजी से घटने लगती है, खासकर सात साल से ज्यादा का फर्क होने पर यह गिरावट ज्यादा दिखती है.ऐसे मामलों में पुरुष अगर उम्र में ज्यादा बड़े हों, तो शुरुआत में संतुष्टि ज्यादा होती है, लेकिन समय के साथ तेजी से कम होती है. वहीं, उम्र में बड़े पति वाली महिलाओं ने कुल मिलाकर कम संतुष्टि की रिपोर्ट दी.

हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि बड़े ऐज गैप वाले रिश्ते सफल नहीं हो सकते. आंकड़े सिर्फ ट्रेंड बताते हैं, किसी एक रिश्ते का भविष्य तय नहीं करते. समाज में इसके उलट भी कई उदाहरण हैं.

इसे भी पढ़ें- Chocolate Day: क्या हर रिश्ते के लिए अलग-अलग तरह की होती है चॉकलेट, जानें किस रिश्ते के लिए कौन-सी बेस्ट?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.