Libra March Horoscope 2026: तुला मार्च मासिक राशिफल,

aditisingh
3 Min Read


Tula March horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, मार्च (March 2026) का महीना तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Tula Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मार्च का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

तुला राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना मिश्रित फलदायी है. करियर-कारोबार की दृष्टि से मार्च के पूर्वार्ध का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है. ऐसे में इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में जरा ज्यादा सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता रहेगी. नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान किसी अनचाहे बदलाव का सामना करना पड़ सकता है.

इस दौरान अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए आपको धन उधार लेने की भी नौबत आ सकता है हालांकि माह के मध्य तक आपका करियर हो या फिर कारोबार एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा.इस दौरान आप अपने उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थों की मदद से किसी कार्य विशेष को बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे, जिससे आपका कार्यक्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा.

कारोबार की दृष्टि से भी माह के मध्य का समय आपके लिए शुभता लिए हुए है. इस दौरान आपको बिजनेस में खासा लाभ होने की संभावना बनेगी. आय के साधन बढ़ेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. मार्च महीने के उत्तरार्ध में आपके सिर कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसे निभाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी.

इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कन्या राशि के जातकों को स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी. माह के मध्य में आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी. लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.

Aries March Horoscope 2026: मेष मार्च मासिक राशिफल, धन आएगा पर माह के मध्य आ सकती है मंदी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.