आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी

aditisingh
6 Min Read


आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बदल रही है. मोबाइल फोन से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग, हेल्थकेयर और सोशल मीडिया तक हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का यूज हो रहा है. यही वजह है कि छात्रों और प्रोफेशनल्स के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या AI में करियर बनाना सही रहेगा, कौन सा कोर्स करें और सैलरी कितनी मिलती है. अगर आप भी AI और मशीन लर्निंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में करियर बनाना है तो कौन से कोर्स करें और सैलरी कितनी मिलती है. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर बनाना है तो कौन से कोर्स करें?

आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) हेल्थ, बैंकिंग, एजुकेशन, ई-कॉमर्स और मोबाइल ऐप्स जैसे लगभग हर क्षेत्र में यूज  हो रहा है. अगर आप AI में करियर बनाना चाहते हैं, तो सही कोर्स और मजबूत स्किल्स चुनना सबसे जरूरी है. 12वीं के बाद B.Tech in Artificial Intelligence / Computer Science (AI Specialization) सबसे लोकप्रिय और मजबूत ऑप्शन है. देश के बड़े संस्थान जैसे Indian Institutes of Technology और National Institutes of Technology AI और डेटा साइंस से जुड़े कोर्स चला रहे हैं. इसका समय 4 साल का होता है. ये साइंस (PCM) स्टूडेंट के लिए बेस्ट है.  अगर आप रिसर्च या डेटा एनालिटिक्स में जाना चाहते हैं तो B.Sc. in AI / Data Science अच्छा ऑप्शन है. इसके अलावा  BCA (AI या Data Science स्पेशलाइजेशन) जो छात्र सॉफ्टवेयर और कोडिंग में रुचि रखते हैं, उनके लिए उपयुक्त है. 

ग्रेजुएशन के बाद कौन-से कोर्स करें?
 
1. M.Tech in AI / Machine Learning – M.Tech in AI / Machine Learning उन छात्रों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में गहरी तकनीकी विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं. यह आमतौर पर 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स होता है, इसमें प्रवेश के लिए आमतौर पर GATE या संबंधित विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है. इस डिग्री के बाद छात्र AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग स्पेशलिस्ट या रिसर्चर जैसी उच्च स्तरीय भूमिकाओं में काम कर सकते हैं, जहां शुरुआती स्तर पर लगभग 10 से 25 लाख रुपये सालाना तक की सैलरी मिल सकती है, जो अनुभव और कंपनी के अनुसार और भी बढ़ सकती है. 
 
2. MCA in AI – MCA in AI (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन कोर्स है जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के साथ-साथ AI आधारित एप्लिकेशन बनाना चाहते हैं. इस कोर्स में प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और AI टूल्स की गहराई से पढ़ाई कराई जाती है, जिससे छात्र स्मार्ट ऐप्स, ऑटोमेशन सिस्टम और डेटा-ड्रिवन सॉफ्टवेयर विकसित कर सकें/ यह कोर्स खासतौर पर उन ग्रेजुएट छात्रों के लिए उपयुक्त है जिनकी रुचि कोडिंग और नई टेक्नोलॉजी में है और जो AI डेवलपर, मशीन लर्निंग इंजीनियर या सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसी भूमिकाओं में करियर बनाना चाहते हैं.

3. MBA / PG Diploma in AI & Business Analytics – MBA / PG Diploma in AI & Business Analytics उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो मैनेजमेंट के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग बिजनेस में करना चाहते हैं. देश के प्रतिष्ठित संस्थान जैसे Indian Institutes of Management और Indian School of Business ऐसे प्रोग्राम ऑफर करते हैं. इस कोर्स के बाद आप बिजनेस एनालिस्ट, AI प्रोडक्ट मैनेजर या डेटा कंसल्टेंट जैसी भूमिकाओं में करियर बना सकते हैं, जहां मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी दोनों की समझ जरूरी होती है. 

ऑनलाइन कोर्स भी हैं बेहतरीन ऑप्शन

अगर आप कॉलेज में एडमिशन नहीं लेना चाहते, तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी AI सीख सकते हैं. जैसे Coursera, Udemy या edX इन प्लेटफॉर्म पर बेसिक से एडवांस तक कोर्स मिलते हैं. कुछ फ्री होते हैं, कुछ पेड. 

AI में अलग-अलग जॉब रोल और उनकी सैलरी

AI फील्ड में कई तरह के जॉब रोल उपलब्ध हैं और हर भूमिका के अनुसार सैलरी अलग-अलग होती है. AI इंजीनियर को आमतौर पर 8 से 25 लाख रुपये सालाना, मशीन लर्निंग इंजीनियर को 7 से 22 लाख, डेटा साइंटिस्ट को 6 से 20 लाख, NLP इंजीनियर को 8 से 30 लाख, कंप्यूटर विजन इंजीनियर को 10 से 35 लाख और AI रिसर्च साइंटिस्ट को 15 से 45 लाख रुपये तक सालाना वेतन मिल सकता है. यह सैलरी कंपनी, शहर, अनुभव और तकनीकी कौशल पर निर्भर करती है. 

यह भी पढ़ें – Nursery Admission: 2 मार्च से शुरू हो रहे नर्सरी एडमिशन, शिक्षा विभाग ने जारी किए दाखिले के नए नियम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.