इलाहाबाद में भांग उतरने में कितने दिन लगते हैं? सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी की तो मौज में आ गए यूजर्स

aditisingh
4 Min Read


सोशल मीडिया के जमाने में हर छोटी सी चीज को वायरल होते वक्त नहीं लगता है. शादी ब्याह से लेकर कोर्ट रूम तक के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. अभी भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही कमेंट खूब वायरल हो रहा है, यह कमेंट किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने किया है. दरअसल, होली से पहले सुप्रीम कोर्ट में हुई एक सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक हल्की-फुल्की टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.

आमतौर पर सख्त रुख और गंभीर टिप्पणियों के लिए जाने वाले जाने वाले सीजेआई इस बार मजाक के अंदाज में नजर आए. इलाहाबाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने भांग के नशे को लेकर ऐसा कमेंट किया कि कोर्ट रूम में मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पर मौज लेना शुरू कर दिया. 

भांग को लेकर सीजेआई सूर्यकांत ने की टिप्पणी 

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ सुरेश देवी बनाम इलाहाबाद हाईकोर्ट मामले की सुनवाई कर रही थी. सुनवाई के दौरान अगली तारीख तय की जा रही थी. होली की छुट्टियां नजदीक थी, इसलिए कोर्ट ने मामले को होली के बाद सुनवाई की तारीख तय करने की बात कही. इसी दौरान सीजेआई ने मुस्कुराते हुए कहा केस को होली ब्रेक के बाद लिस्ट करें, नहीं-नहीं… उसके अगले हफ्ते लिस्ट करें… इलाहाबाद है भाई… एक हफ्ता तो लग जाएगा भांग का नशा उतरने में. बता दें कि सीजेआई की यह की यह टिप्पणी अदालत के किसी औपचारिक आदेश पर नहीं थी, बल्कि हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में कही गई बात थी, लेकिन सीजेआई इस मजाक के बाद कोर्ट रूम में  दूसरे लोगों की भी हंसी छूट गई. 

सीजेआई की टिप्पणी वायरल होने पर मौज लेने लग गए, यूजर्स 

सुप्रीम कोर्ट में ऑफ इंडिया में सुनवाई के दौरान दिया गया यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने इसे जज साहब का ह्यूमर बताया तो कुछ ने तंज कसने का मौका भी नहीं छोड़ा. दरअसल, सीजेआई की टिप्पणी सुनकर एक यूजर कमेंट करता है, जज साहब चलो ठीक किया जो बता दिए… नहीं तो इस दिव्य ज्ञान से हम अछूते रह जाते. वहीं दूसरा कमेंट करता है भांग का नशा तो एक हफ्ते में उतर जाएगा लेकिन लोगों का पावर का नशा कैब उतरेगा. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है कि सर होली की छुट्टियों के बाद गर्मी की छुट्टियां आ जाएंगी. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है वैसे कुछ गलत नहीं बोला सीजेआई ने. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है पूरा देश ही नशे में है पता नहीं कब उतरेगा. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है कि सीजेआई भी मौज ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें-केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है…



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.