शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

aditisingh
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Crash Reasons: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 961.42 अंक फिसलकर 81,287.19 के लेवल पर दिन की समाप्ति की. वहीं, निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल हो गई. 

निफ्टी 317.90 अंक की गिरावट के साथ 25,178.65 के लेवल पर बंद हुई. एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी और फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स में बिकवाली का दौर रहा. जानकारी के अनुसार, बाजार में इस गिरावट से निवेशकों के करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट की वजह क्या है?

1. अमेरिका-ईरान विवाद से उपजी अनिश्चितता

यूएस और ईरान के बीच गुरुवार को न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर बातचीत का कोई पॉजिटिव रिजल्ट नहीं निकला. दोनों देशों के बीच दूरियां अभी भी बनी हुई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने ऐसे माहौल में एयरक्राफ्ट और वॉरशिप का एक बड़ा बेड़ा इकट्ठा करने की बात कही है.

जिससे अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. इस बीच निवेशकों ने घरेलू बाजार से दूरी बनाई है. बाजार में गिरावट के पीछे यह भी एक कारण माना जा रहा है. 

2. भारतीय करेंसी का निकल रहा दम

डॉलर के मुकाबले रुपया कारोबारी दिन के दौरान फिसल गया. दिन की शुरुआत रुपये ने 90.9475 डॉलर पर की थी. विदेशी निवेशकों की बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत के कारण रुपये पर दबाव देखने को मिला. 

3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशकों ने पिछले कारोबारी दिन की सुबह करीब 3,466 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे. जिसका असर आज के बाजार पर दिखा. विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी इस गिरावट की वजह बनी.

4. वैश्विक कमजोरी बनी वजह

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट का टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था. टेक्नोलॉजी की दुनिया में जारी उथल-पुथल का प्रभाव भारतीय बाजार तक भी पहुंचा. दुनिया की जानी मानी कंपनी एनवीडिया के शेयर 5 फीसदी तक लुढ़क गए. वहीं, अल्फाबेट के शेयर करीब 2 फीसदी और अमेजन के शेयर करीब 1 प्रतिशत तक टूट गए.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Emergency Fund Rule: नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.