SBI क्लर्क भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देख सकते है आसानी से नतीजे

aditisingh
3 Min Read


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आखिरकार SBI क्लर्क फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पद के लिए परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही हजारों उम्मीदवारों ने वेबसाइट पर लॉग इन कर अपने रोल नंबर खोजने शुरू कर दिए हैं. आइए जानते हैं आप कैसे अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

SBI क्लर्क की मुख्य परीक्षा 21 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा पूरे देश में तय केंद्रों पर कराई गई थी. परीक्षा कुल 200 अंकों की थी और इसके लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया गया था. हर सेक्शन के लिए अलग समय तय था. उम्मीदवारों को समय प्रबंधन का खास ध्यान रखना पड़ा. परीक्षा का स्तर मध्यम से थोड़ा कठिन माना गया था.

नेगेटिव मार्किंग का नियम

इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक काटने का नियम भी लागू था. हर गलत जवाब पर उस प्रश्न के कुल अंक का एक चौथाई हिस्सा काट लिया जाता था. इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर उत्तर देना जरूरी था.

फाइनल चयन के लिए उम्मीदवारों को कुल मिलाकर न्यूनतम तय अंक हासिल करना जरूरी था. आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत तक की छूट दी गई है.

5180 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत बैंक में कुल 5180 जूनियर एसोसिएट पद भरे जाएंगे. यह पद बैंक की शाखाओं में कस्टमर सेवा और बिक्री से जुड़े काम के लिए हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में इन पदों पर नियुक्ति होगी.

आगे क्या होगा?

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया जैसे दस्तावेज जांच और जॉइनिंग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. बैंक की ओर से जल्द ही इस संबंध में सूचना जारी की जा सकती है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: अब होम पेज पर “SBI Clerk Final Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: इसके बाद एक नई फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार अपना रोल नंबर खोजें.
  • स्टेप 5: फिर फाइल डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: त में कैंडिडेट्स आगे के लिए इसका प्रिंट निकाल लें.

ये भी पढ़ें: जिस किताब की वजह से विवाद में फंसा NCERT, उसके डायरेक्टर कितने पढ़े-लिखे? जानें उनकी सैलरी

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.