Virgo March horoscope 2026: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,मार्च (March 2026) का महीना कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Kanya Monthly Horoscope).
मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मार्च का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.
कन्या राशि के जातकों के लिए मार्च महीने का पूर्वार्ध मिश्रित फलदायक रहने वाला है. इस दौरान आपको अपने कामकाज में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. कन्या राशि के जातकों को इस पूरे माह जल्दबाजी में अथवा असमंजस की स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए. वाहन सावधानी से चलाएं तथा नियमों का उल्लंघन करने से भी बचें अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है.
माह के पूर्वार्ध में मौसमजनित बीमारियां भी आपकी शारीरिक पीड़ा का कारण बन सकती हैं. ऐसे में इस दौरान अपना खानपान एवं दिनचर्या सही रखें. मार्च महीने में अचानक से आए कुछ बड़े खर्चों के कारण कन्या राशि की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है हालांकि आय के साधन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता जरूर बनी रहेगी.
ऐसे में कन्या राशि के जातकों को अपव्यय पर नियंत्रण लगाने की आवश्यकता बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों का माह के मध्य में अचानक से अनचाही जगह पर तबादला अथवा कोई अनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है जिसके चलते उन्हें कठिनाई का अनुभव होगा.
इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रियजनों के प्रति ईमानदार रहते हुए उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए अन्यथा सालों से बने संबंध में दरार आ सकती है.
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

