Video: रस्म के लिए लड़की वालों ने बंद किया डीजे तो भड़क गई बारात, फिर दोनों पक्षों में जमकर चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

aditisingh
3 Min Read


शादी का सीजन हो और डीजे की धुन पर कमर न मटके, ऐसा भला कैसे हो सकता है. लेकिन सोचिए, जब वही डीजे किसी शादी को जश्न से जंग के मैदान में बदल दे तो. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फूलों से सजा मंडप कुछ ही मिनटों में अखाड़ा बन जाता है. सेहरा बांधे दूल्हे के सामने ही घराती और बाराती आपस में इस तरह भिड़ते हैं जैसे कोई पुरानी रंजिश निकालनी हो. वजह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. मामला सिर्फ इतना था कि बाराती डीजे पर डांस करना चाहते थे और घराती चाहते थे कि पहले रस्में पूरी हो जाएं ताकि देर न हो. बस फिर क्या था, डीजे बंद हुआ और माहौल भी गरमा गया.

डीजे को लेकर शादी में चले लात घूंसे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही लड़की वालों ने डीजे बंद कराया, लड़के पक्ष के कुछ लोग भड़क उठे. पहले बहस हुई, फिर धक्का मुक्की और देखते ही देखते लात घूंसे चलने लगे. शादी के मंडप में जहां पंडित मंत्र पढ़ने की तैयारी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कुर्सियां गिरने लगीं और लोग एक दूसरे पर टूट पड़े. कुछ लोग बीच बचाव करते नजर आए, लेकिन गुस्से में आग इस कदर भड़की कि बात हाथापाई तक पहुंच गई.

घरातियों ने बारातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा?

सोशल मीडिया दावे के मुताबिक, बाराती डीजे पर डांस करने की जिद पर अड़े थे. उनका कहना था कि शादी में आए हैं तो जश्न भी होगा. वहीं घराती बार बार कह रहे थे कि पहले रस्में निपटा लें, देर हो रही है. इसी तनातनी में लड़की वालों ने डीजे बंद करा दिया. डीजे बंद होते ही लड़के वाले नाराज हो गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक दूसरे को दौड़ा दौड़ाकर मारते नजर आ रहे हैं.

यूजर्स बोले, यहां तो चाट की जगह लात घूंसे खाए जा रहे हैं

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसी घड़ी में खाना खाकर तुरंत फरार हो जाएं. एक और यूजर ने लिखा…यहां तो चाट की जगह लात घूंसे खिलाए जा रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये सच है कि कुछ बाराती हुड़दंगी होते हैं.





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.