इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल

aditisingh
4 Min Read


शादी के फंक्शन अब सिर्फ रस्मों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया कंटेंट का सबसे बड़ा मंच बन चुके हैं. खासकर हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन तो रील्स और वायरल वीडियो की फैक्ट्री बन गए हैं. हर कोई चाहता है कि उसका डांस सबसे अलग हो, सबसे हटकर हो और इंटरनेट पर छा जाए. लेकिन कई बार ये खुशी का पल अचानक हादसे में बदल जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हल्दी फंक्शन के दौरान डांस कर रही एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि हंसी मजाक का माहौल पल भर में सन्नाटे में बदल जाता है.

हल्दी फंक्शन में डांस कर रही थी लड़की

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हल्दी की रस्म चल रही है. सजावट से सजा आंगन, पीछे रंग बिरंगा टैंट, सामने बैठी सहेलियां और बीच में खड़ी एक लड़की जो पूरे जोश में डांस कर रही है. उसकी सहेलियां तालियां बजाकर उसे चीयर कर रही हैं और माहौल पूरी तरह जश्न वाला नजर आता है. लड़की भी पूरे एक्सप्रेशन और एनर्जी के साथ स्टेप्स करती दिख रही है.

हवा के झोंके से लड़की पर आ गिरा टैंट

लेकिन तभी अचानक मौसम करवट लेता है. तेज हवा का एक झोंका आता है और पीछे लगा टैंट हिलने लगता है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, टैंट का एक हिस्सा उखड़कर सीधे डांस कर रही लड़की के ऊपर आ गिरता है. कपड़े और डंडों का हिस्सा उसके कंधों पर आकर लगता है. वह अचानक झटके से पीछे की ओर झुकती है और दर्द से कराहने लगती है. वो तो गनीमत रही कि ये टैंट उसके सिर पर नहीं लगा वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

इसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा

पहले तो आसपास बैठे कुछ मेहमान इस घटना को मजाक समझकर हंस पड़ते हैं. उन्हें लगता है कि शायद यह हल्का फुल्का हादसा है. लेकिन जब लड़की सच में दर्द से कराहती नजर आती है और उठने में दिक्कत महसूस करती है, तो माहौल तुरंत बदल जाता है. उसकी सहेलियां और परिवार के लोग तुरंत उसकी तरफ दौड़ पड़ते हैं और टैंट हटाकर उसे संभालते हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग घबराए हुए नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, रंग में भंग पड़ गया

वीडियो को priya______dancer____ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हे भगवान सिर पर लगती तो क्या होता. एक और यूजर ने लिखा…बेचारी का उत्साह दर्द में बदल गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे कहते हैं रंग में भंग पड़ना.

यह भी पढ़ें: Video: रस्म के लिए लड़की वालों ने बंद किया डीजे तो भड़क गई बारात, फिर दोनों पक्षों में जमकर चले लात घूंसे, वीडियो वायरल





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.