Video: शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी, वीडियो वायरल

aditisingh
4 Min Read


शादी में खाने का काउंटर हो और चाचा लोग मौजूद न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. प्लेट में पूरी सब्जी, रायता, मिठाई सब कुछ निपटाने के बाद अगला मिशन होता है हाथ धोना. लेकिन जब शादी में सजावट इतनी हाईफाई हो जाए कि असली और नकली का फर्क करना मुश्किल हो जाए, तब क्या हो. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक चाचा ने शादी में लगे सजावटी फव्वारे को वॉश बेसिन समझ लिया. जी हां, खाना खत्म करने के बाद चाचा सीधे फव्वारे के पास पहुंचे और बड़े आराम से हाथ धोने लगे. अब ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर रहा है.

शादी में लगे फव्वारे को वॉश बेसिन समझ बैठे चाचा

वायरल वीडियो में दिखता है कि शादी का पंडाल रंग बिरंगी लाइटों और पर्दों से सजा हुआ है. बीच में एक गोल सा डेकोरेटिव फव्वारा लगा है, जिसमें पानी ऊपर से नीचे गिर रहा है. मेहमान इधर उधर घूम रहे हैं. तभी एक चाचा जी एंट्री मारते हैं. लगता है अभी अभी खाना खाकर निकले हैं. हाथों में शायद चिकनाई का एहसास है, तो नजर पड़ी सामने बहते पानी पर. बिना ज्यादा सोचे समझे चाचा सीधे फव्वारे के पास पहुंच जाते हैं.

धोने लगे अपने चिकने हाथ

इसके बाद जो होता है, वह देखकर आसपास खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं. चाचा बड़े सुकून से अपने दोनों हाथ उस गिरते पानी के नीचे कर देते हैं और ऐसे रगड़ रगड़कर धोने लगते हैं जैसे यही आधिकारिक हैंडवॉश स्टेशन हो. चेहरे पर पूरा कॉन्फिडेंस, मानो कह रहे हों कि देखो भाई, इंतजाम कितना बढ़िया है. कुछ लोग पहले तो समझ नहीं पाते कि हो क्या रहा है, फिर किसी की हंसी छूट जाती है. धीरे धीरे आसपास मौजूद मेहमान भी मुस्कुराने लगते हैं. इसके बाद चाचा बड़े इत्मिनान से हाथ धोकर वहां से निकल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल

यूजर्स ने ले लिए चाचा के मजे

वीडियो में साफ दिखता है कि किसी ने यह पूरा सीन अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. बस फिर क्या था, क्लिप वायरल हो गई. यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि चाचा ने डेकोरेशन को दिया असली इस्तेमाल, तो कोई कह रहा है कि जब वॉश बेसिन न मिले तो फव्वारा ही सही. कई लोग यह भी कह रहे हैं कि शादी में सजावट इतनी क्रिएटिव हो गई है कि कंफ्यूजन होना लाजिमी है. वीडियो को roshan_1000k नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.