Vrishchik Weekly Rashifal 1 to 7 March 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 1 से 7 मार्च 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी यहां पढ़ें अपना साप्ताहिर राशिफल-
- वीक स्टार्टिंग ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में सकारात्मक परिणाम आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. इस दौरान आपको करियर-बिजनेस में मनचाही प्रगति होती हुई नजर आएगी. नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने अटके कार्य भी गति पकड़ेंगे. इस दौरान आप पाएंगे कि न सिर्फ आपके करियर और बिज़नेस से जुड़ी बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़ी प्रॉब्लम से आपको मुक्ति मिल रही है. पारिवारिक माहौल में भी पहले से अधिक संतुलन देखने को मिलेगा.
- फेस्टिवल सीजन पर एन्सेस्ट्राल प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है. लंबे समय से चला आ रहा मामला सुलझने से राहत की सांस लेंगे. आप पाएंगे कि आपको अपने परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिल रहा है, लेकिन मिड वीक कुछ कमी देखने को मिल सकती है. अचानक जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है. वर्किंग वुमन को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं. ऐसे में समय प्रबंधन बेहद जरूरी रहेगा.
- संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपको सता सकती है. तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. मौसमी बीमारी को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहें. खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न बरतें. वीकेंड कुछ बड़े एक्सपेंडिचर सडनली से आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है. खर्चों की पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंध का प्रदर्शन करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. कामकाज की व्यस्तता के बीच आप अपने लाइफ पार्टनर के लिए कम समय निकाल पाएंगे, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी रहेगा.
ये भी पढ़ें: Tula Weekly Rashifal 2026: तुला राशि वाले डर को हराकर पाएंगे जीत! मेहनत और सूझबूझ से होंगे सक्सेस
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

