जब मासूम ने खामेनेई से जताई शहीद होने की इच्छा, जवाब सुनकर हिल जाएगा दिमाग; मौत के बाद वीडियो वायरल

aditisingh
3 Min Read


इजरायल और अमेरिका के ईरान पर किए गए हमले के बाद सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई. ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से यह दावा किया गया कि राजधानी तेहरान पर हुए हवाई हमले के दौरान वह अपने दफ्तर में मौजूद थे. हमले में उनके परिवार के कई सदस्यों के भी मारे जाने की बात कही जा रही है. हालांकि इन खबरों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग दावे भी सामने आ रहे हैं.

इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, खासतौर पर एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में है. यह वीडियो उनके जीवन काल का बताया जा रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा उनसे शहीद होने की इच्छा जाहिर करता है. इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में एक बच्चा खामेनेई से कहता है कि वह शहीद होना चाहता है. बच्चे की बात सुनकर खामेनेई मुस्कुराते हैं और उसे समझाते हैं कि अभी उसकी उम्र पढ़ने-लिखने की है. वे बच्चे से कहते हैं कि पहले अच्छी तरह पढ़ाई करो, विज्ञान सीखो, एक अच्छे इंसान और काबिल वैज्ञानिक बनो, जिंदगी को समझो और पूरी तरह जियो. इसके बाद जब उम्र ज्यादा हो जाए और शरीर कमजोर हो जाए, तब मौत के बारे में सोचना.

उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी चुप हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि यह जवाब उम्मीद से बिल्कुल अलग था. आमतौर पर जहां शहादत की बात पर जोशीला भाषण दिया जाता है, वहीं उन्होंने बच्चे को पहले शिक्षा और जीवन को महत्व देने की सलाह दी. 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो X पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं. कुछ लोग खामेनेई के जवाब को संतुलित और समझदारी भरा बता रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने एक बच्चे को पढ़ाई और जीवन की अहमियत समझाई. वहीं कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं और हमले, मौत की खबरों पर सवाल भी उठा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – Video: अमेरिकी कव्वालों ने ऊर्दू में गाया “उनके अंदाजे करम” गाना, सुर और लय पर जमकर झूमा इंटरनेट





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.