Tata Motors की दनादन सेल! इंडियन मार्केट में बढ़ी डिमांड, एक्सपोर्ट में तेजी

aditisingh
4 Min Read


देश की पॉपुलर कार कंपनियों में से एक Tata Motors ने फरवरी 2026 में अपनी पैसेंजर व्हीकल (पीवी) सेल्स में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी ने कुल 63,331 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की, जो पिछले साल फरवरी 2025 की तुलना में 35.29% की वृद्धि दर्शाती है. फरवरी 2025 में कंपनी ने 46,811 यूनिट्स बेची थीं, जबकि इस साल का अंतर 16,520 यूनिट्स का रहा.

ये वृद्धि मुख्य रूप से घरेलू बाजार में मजबूत मांग और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) सेगमेंट में उछाल के कारण आई है. हालांकि, जनवरी 2026 की तुलना में सेल्स में 11.37% की गिरावट देखी गई, जहां 70,222 यूनिट्स बिकी थीं.आइए, पिछले महीने की सेल्ट रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

घरेलू बाजार में बढ़ी मांग

टाटा मोटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू बाजार में फरवरी 2026 में 62,329 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो फरवरी 2025 के 46,435 यूनिट्स से 34.23% अधिक है. घरेलू सेल्स में 15,894 यूनिट्स का अंतर रहा. कंपनी का कहना है कि ये वृद्धि नेक्सॉन, पंच और टियागो जैसे लोकप्रिय मॉडलों की मांग से प्रेरित है. इसके अलावा, ईवी सेगमेंट में टाटा की मजबूत पकड़ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कुल ईवी सेल्स फरवरी 2026 में 8,385 यूनिट्स रही है, जो पिछले साल के 5,343 यूनिट्स से 56.93% ज्यादा है, जिसमें 3,042 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई. टाटा नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी जैसे मॉडलों की पॉपुलरिटी ने ईवी मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी को मजबूत किया है.

एक्सपोर्ट में भी उछाल

एक्सपोर्ट्स में भी टाटा मोटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. फरवरी 2026 में 1,002 यूनिट्स का निर्यात किया गया, जो फरवरी 2025 के 376 यूनिट्स से 166.49% अधिक है. ये बढ़ोतरी अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया जैसे बाजारों में बढ़ती मांग को दर्शाती है. कुल मिलाकर, पीवी सेल्स में ये उछाल टाटा मोटर्स की रणनीतिक पहलों का नतीजा है, जैसे कि नए ईवी मॉडलों का लॉन्च और सप्लाई चेन में सुधार के साथ BaaS को इंट्रोडक्शन.

मासिक बिक्री घटी

हालांकि, मंथ-ऑन-मंथ (एमओएम) आधार पर सेल्स में गिरावट आई है. जनवरी 2026 में रिकॉर्ड 70,222 यूनिट्स की बिक्री के बाद फरवरी में 62,239 यूनिट्स (घरेलू) पर आना, 7,983 यूनिट्स की कमी को दर्शाता है. ये मौसमी कारकों, जैसे कि बजट के बाद की अनिश्चितता या सप्लाई चेन में रुकावटों के कारण हो सकता है. फिर भी, सालाना वृद्धि कंपनी की मजबूत स्थिति को बेहतर रखती है.

कंपनी ने क्या कहा?

टाटा मोटर्स के एमडी शैलेश चंद्रा ने कहा कि फरवरी की सेल्स हमारे ईवी पोर्टफोलियो और घरेलू बाजार में विश्वास को दर्शाती है. हम 2026 में और अधिक इनोवेटिव मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें कर्व ईवी और हैरियर ईवी शामिल हैं. कंपनी की ईवी सेल्स में वृद्धि भारत सरकार की ईवी पॉलिसी और सब्सिडी स्कीमों से भी प्रोत्साहित हुई है.

ऑटो इंडस्ट्री के विश्लेषकों का कहना है कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल मार्केट में मारुति सुजुकी और हुंडई के बाद तीसरे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन ईवी सेगमेंट में ये लीडर है. फरवरी की सेल्स से कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 14% हो गया है. आने वाले महीनों में, होली और गर्मियों की मांग से सेल्स में और उछाल की उम्मीद है.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.