उज्बेकिस्तान में दिखी भारतीय संस्कृति, विदेशी बच्चों ने बॉलीवुड गानों पर जमकर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

aditisingh
3 Min Read


सोशल मीडिया की दुनिया में कब, कहां और किस अंदाज में भारत की छाप देखने को मिल जाए, यह कहना मुश्किल है. इस बार जो नजारा सामने आया है, उसने दिल जीत लिया है. हजारों किलोमीटर दूर उज्बेकिस्तान में छोटे-छोटे बच्चों ने बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘दिल लगा लिया मैंने तुमसे प्यार करके’ पर ऐसा रंग जमाया कि देखने वाले बस देखते रह गए. खास बात यह रही कि बच्चों ने सिर्फ गाने पर डांस ही नहीं किया, बल्कि पूरी थीम को अपनाते हुए भारतीय परिधान पहनकर स्टेज पर परफॉर्म किया.

पूरे आत्मविश्वास के साथ उज्बेकिस्तानी बच्चों ने जमाई महफिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच को भी बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. बैकग्राउंड में बड़े लाल दिल के आकार की सजावट की गई है, जो गाने के रोमांटिक मूड को और खास बना रही है. लड़कियां लहंगा-चोली और दुपट्टे में नजर आ रही हैं, जबकि एक बच्चा पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में दिखाई देता है. सभी बच्चे मुस्कुराते हुए, पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहे हैं. उनके एक्सप्रेशंस और तालमेल देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि वे भारत से हजारों किलोमीटर दूर हैं.

बॉलीवुड गानों का विदेशों में है खासा क्रेज

बॉलीवुड गानों का विदेशों में क्रेज पहले भी देखा गया है, लेकिन इस वीडियो ने खास इसलिए ध्यान खींचा क्योंकि बच्चों ने गाने की भावनाओं को पूरी तरह समझकर परफॉर्म किया. उनके स्टेप्स काफी हद तक ओरिजिनल गाने की कोरियोग्राफी से मेल खाते नजर आए. ऐसा लग रहा था मानो किसी भारतीय स्कूल का वार्षिक समारोह चल रहा हो, जबकि यह प्रस्तुति उज्बेकिस्तान में दी गई थी.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल

यूजर्स भी कर रहे तारीफ

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग कमेंट कर रहे हैं कि यह भारत की संस्कृति और बॉलीवुड संगीत की वैश्विक लोकप्रियता का जीता-जागता उदाहरण है. कई यूजर्स ने लिखा कि भाषा अलग हो सकती है, लेकिन संगीत दिलों को जोड़ देता है. कुछ लोगों ने बच्चों की मासूमियत और उनकी मेहनत की भी जमकर तारीफ की. वीडियो को  whatsviralinindia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.