टाटा पंच ईवी और टिआगो ईवी में किसे खरीदना समझदारी? जानिए कीमत-खासियत का अंतर

aditisingh
4 Min Read


Tata Punch EV Facelift vs Tata Tiago EV: ये दोनों ही टाटा मोटर्स की पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें हैं, जो भारतीय बाजार में किफायती EV विकल्प प्रदान करती हैं. पंच ईवी फेसलिफ्ट हाल ही में नए अवतार और BaaS स्कीम के साथ आई है. वहीं, टिआगो ईवी पहले से ही मार्केट में पहचान बनाए हुए है.

कीमत की बात करें तो टिआगो ईवी ज्यादा किफायती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होकर ₹11.14 लाख तक जाती है. वहीं, पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमत ₹9.69 लाख से ₹12.59 लाख तक है. इसके अलावा ग्राहक नई पंच ईवी को BaaS के साथ मात्र ₹6.49 लाख में खरीद सकते हैं. इसमें ₹2.6 प्रति किमी के हिसाब से बैटरी का चार्ज अगल से देना होगा. आइए, इनकी डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

पंच ईवी फेसलिफ्ट ज्यादा आकर्षक है. फेसलिफ्ट के साथ इसे अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, क्लोज्ड ग्रिल और बोल्ड रोड प्रेजेंस मिला है. ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा होने से ये खराब सड़कों पर बेहतर है. वहीं, टिआगो ईवी एक क्लासिक हैचबैक डिजाइन वाली है, जो शहर के लिए कॉम्पैक्ट और आसान है. तुलना करें, तो पंच ईवी का लुक ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है.

पंच ईवी का इंटीरियर ज्यादा स्पेसियस और प्रीमियम है. इसमें बड़ा केबिन, हाई सेट सीटिंग, बेहतर विजिबिलिटी और ज्यादा आरामदायक स्पेस मिलता है. टिआगो ईवी का इंटीरियर भी अच्छा है, लेकिन रियर में थोड़ा कम स्पेस और हैचबैक लेआउट है. पंच ईवी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर और बड़ा बूट स्पेस जैसी सुविधाएं ज्यादा बेहतर हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स के मामल में पंच ईवी फेसलिफ्ट आगे है. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले, वॉयस-एनेबल्ड सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर और iRA कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं. वहीं, टिआगो ईवी में क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और बेसिक फीचर्स हैं.

सेफ्टी के मामले में दोनों में अच्छी है, क्योंकि इन्हें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. Punch EV में 6 एयरबैग्स, ESP और हिल होल्ड जैसे फीचर्स हैं. वहीं, टिआगो ईवी को 4 एयरबैग्स, ABS और अच्छी सेफ्टी के साथ खरीदा जा सकता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

पंच ईवी फेसलिफ्ट में 30 kWh और 40 kWh बैटरी ऑप्शन हैं, जो 355 KM और 468 KM तक की ARAI क्लेम्ड रेंज देती हैं. मोटर पावर 88-129 bhp और टॉर्क 154 Nm तक है. फास्ट चार्जिंग 65 kW तक है और इसे 20-80% चार्ज होने में मात्र 26-30 मिनट लगता है. Tiago EV में 19.2 kWh (223 km रेंज) और 24 kWh (293 km रेंज) बैटरी हैं. मोटर 60-74 bhp और 110-114 Nm टॉर्क देता है. इस तरह Punch EV की रेंज, पावर और चार्जिंग स्पीड Tiago EV से काफी बेहतर है.

कौन बेहतर?

कुल मिलाकर अगर आप शहर में कम रेंज और बजट में इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो टिआगो ईवी अच्छा विकल्प है. ज्यादा रेंज, SUV स्टाइल, स्पेस, फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए पंच ईवी फेसलिफ्ट ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है. खासकर BaaS स्कीम ने इसे पहले से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया है.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.