Holika Dahan Bank Holiday: होलिका दहन पर किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

aditisingh
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Holika Dahan Bank Holiday: मार्च की शुरुआत के साथ ही होली का त्योहार भी आ गया है. आज 2 मार्च को देश के कई हिस्सों में होलिका दहन किया जा रहा है. जबकि कुछ जगहों पर कल यानी 3 मार्च को होलिका दहन का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या 3 मार्च को होलिका दहन के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी?

अगर आप इन दिनों किसी जरूरी काम से बैंक जाने की प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले अपने शहर की बैंक छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें. ताकि आपको अनावश्यक परेशानी न हो. 

भारतीय रिजर्व बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट पहले ही जारी कर देती हैं. जिसमें कौन-कौन से शहर में किन वजहों से बैंक बंद रहने वाले हैं, इसकी जानकारी होती है. मार्च महीने में कई दिन बैंक बंद रहने वाले है. आइए जानते हैं, कल बैंक की छुट्टी किन शहरों में है?

आज इन शहरों में बैंक बंद?

आज 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर कुछ जगहों पर बैंक बंद हैं. आरबीआई ने इस मौके पर केवल दो शहरों में अवकाश घोषित किया है. आज कानपुर और लखनऊ में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इनके अलावा देश के बाकी सभी शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं.

3 मार्च को इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

अगर आप 3 मार्च को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि कुछ शहरों में इस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. होलिका दहन के मौके पर आरबीआई ने चुनिंदा शहरों में अवकाश घोषित किया हैं.

3 मार्च को मुंबई, जयपुर, गुवाहाटी, पटना, हैदराबाद, बेलापुर, देहरादून, नागपुर, कोलकाता, विजयवाड़ा, रांची, भोपाल, पणजी और गंगटोक में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इन शहरों के अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

ऑनलाइन सर्विसेज रहेगी चालू

भले ही कल कुछ शहरों में बैंक शाखाओं को बंद करने का फैसला लिया गया है. लेकिन ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से अपना काम कर सकते हैं. ऑनलाइन पैसों की लेन-देन, बिल भुगतान, रिचार्ज जैसे काम आसानी से किए जा सकेंगे. हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी है, वैसे काम नहीं हो पाएंगे.

यह भी पढ़ें:  Gold Silver Price Today: ईरान-इजरायल वॉर ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, ताजा कीमतें जानकर चौंक जाएंगे; जानिए आज का भाव



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.