Auto News

मारुति ई विटारा vs टाटा कर्व ईवी: किस इलेक्ट्रिक SUV में ज्यादा दाम? खरीदने से पहले जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है. हाल ही में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने भी इस सेगमेंट में अपनी पहली पेशकश के रूप में मारुति ई विटारा को उतारा है. मार्केट में इसका सीधा मुकाबला टाटा कर्व ईवी से है. एक ओर मारुति ई-विटारा अपनी किफायती कीमत और बैटरी ऐज अ सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ आकर्षक है, जबकि टाटा कर्व ईवी स्टाइलिश कूपे डिजाइन और मजबूत परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है.

मारुति ई-विटारा की कीमत BaaS के साथ ₹10.99 लाख से शुरू होकर ₹14.29 लाख तक जाती है, जिसमें सब्सक्रिप्शन फीस ₹4.39 प्रति किमी है. बिना BaaS के ये ₹15.99 लाख से ₹20.01 लाख तक उपलब्ध है. वेरिएंट्स में डेल्टा, जेटा और अल्फा शामिल हैं. वहीं, टाटा कर्व ईवी की कीमत ₹17.49 लाख से ₹22.24 लाख तक है, जिसमें क्रिएटिव, अकॉम्प्लिश्ड और एम्पावर्ड वेरिएंट्स हैं. आइए इनकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन

मारुति ई विटारा का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक एसयूवी स्टाइल वाला है, जिसमें बोल्ड फ्रंट ग्रिल, मैट्रिक्स एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और 18-इंच अलॉय व्हील्स हैं. इसकी लंबाई 4275 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी, ऊंचाई 1640 मिमी और व्हीलबेस 2700 मिमी है, जो इसे स्टेबल और स्पेसियस बनाता है. रंग विकल्पों में आर्कटिक व्हाइट, ऑप्युलेंट रेड आदि शामिल हैं.

वहीं, टाटा कर्व ईवी एक कूपे एसयूवी है, जिसमें स्लोपिंग रूफलाइन, एनिमेटेड एलईडी लाइटिंग, फ्लश डोर हैंडल्स और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स हैं. इसकी लंबाई 4310 मिमी, चौड़ाई 1810 मिमी, ऊंचाई 1637 मिमी और व्हीलबेस 2560 मिमी है. रंग जैसे वर्चुअल सनराइज, फ्लेम रेड उपलब्ध हैं. तुलना करें, तो मारुति का डिजाइन प्रैक्टिकल और फैमिली-ओरिएंटेड है, जबकि टाटा अधिक स्टाइलिश और युवा अपील वाली है.

इंटीरियर

मारुति ई-विटारा का इंटीरियर डुअल-टोन है, जिसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, लेदर अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग है. रियर सीट्स में अच्छा स्पेस है, लेकिन हेडरूम थोड़ा कम हो सकता है. बूट स्पेस 500 लीटर है.

टाटा कर्व ईवी का इंटीरियर भी डुअल-टोन है, लेकिन बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच डिजिटल क्लस्टर, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और अधिक स्टोरेज ऑप्शंस हैं. रियर सीट्स कूपे रूफ के कारण थोड़ी क्रैंप्ड हैं, लेकिन कम्फर्ट अच्छा है. बूट स्पेस भी 500-604 लीटर है. टाटा का इंटीरियर ज्यादा मॉडर्न लगता है, जबकि मारुति फैमिली-फ्रेंडली और सिंपल है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों कारों में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल और ड्राइव मोड्स (ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट) हैं. मारुति में फिक्स्ड ग्लास रूफ, एयर प्यूरीफायर और अधिक ADAS फीचर्स जैसे ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट हैं. कर्व में पैनोरामिक सनरूफ, V2V/V2L चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और जेबीएल साउंड सिस्टम है. टाटा फीचर्स में आगे है, लेकिन मारुति की कनेक्टेड कार टेक और स्मार्ट फीचर्स भी मजबूत हैं.

दोनों को भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है. मारुति में 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, 360 कैमरा, TPMS और ESC हैं. टाटा कर्व में 6 एयरबैग्स, लेवल 2 ADAS, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर हैं. मारुति का AOP स्कोर बेहतर है, जबकि टाटा का COP स्कोर मजबूत है. दोनों सुरक्षित हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

मारुति ई-विटारा में 49 kWh बैटरी (142 bhp, 189 Nm, 440 km रेंज) और 61 kWh (171 bhp फ्रंट, AWD में 181 bhp, 300 Nm, 543 km रेंज) है. DC फास्ट चार्जिंग 10-80% में 45 मिनट लेती है. कर्व ईवी में 45 kWh (148 bhp, 215 Nm, 430 km रेंज) और 55 kWh (165 bhp, 215 Nm, 502 km रेंज) की बैटरी है. DC चार्जिंग 10-80% में 40 मिनट लगाती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।