When To Replace Bath Towels : कितने दिन में बदल देना चाहिए अपना तौलिया, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

aditisingh
4 Min Read

How Often Should You Change Your Bath Towel: हममें से ज्यादातर लोग घर के लिनेन जैसे चादर, तकिए के कवर या तौलिये उतनी बार नहीं धोते जितनी बार एक्सपर्ट सलाह देते हैं. अक्सर हम सोच लेते हैं, अभी तो साफ ही है, एक-दो दिन और चल जाएगा. लेकिन खासकर तौलिये के मामले में यह आदत स्वच्छता के लिहाज से सही नहीं है. रिसर्च बताती है कि तौलिये को हमारी सोच से कहीं ज्यादा नियमित रूप से धोना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं कि कितने दिनों में तौलिये को बदल  लेना चाहिए. 

क्या होती है इससे दिक्कत?

Towelsupercenter की रिपोर्ट के अनुसार, कई लोग मानते हैं कि नहाने या हाथ धोने के बाद शरीर तो साफ होता है, इसलिए तौलिया भी साफ ही रहता होगा. हकीकत थोड़ी अलग है. जब आप भीगे शरीर या हाथ तौलिये से पोंछते हैं, तो नमी, मृत त्वचा सेल्स, तेल और गंदगी उसके रेशों में चली जाती हैं. तौलिया पानी सोख तो लेता है, लेकिन सूखने में घंटों लग जाते हैं. यह गीला माहौल बैक्टीरिया, फंगस और यीस्ट जैसे सूक्ष्म जीवों के पनपने के लिए बिल्कुल अनुकूल होता है. ये आंखों से दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ इनकी संख्या बढ़ सकती है और त्वचा इंफेक्शन, मुंहासे या एथलीट फुट जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है.

कब धो लेना चाहिए तौलिया?

अच्छी बात यह है कि हर इस्तेमाल के बाद तौलिया धोना जरूरी नहीं होता. एक्सपर्ट के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में नहाने वाला तौलिया लगभग 3 से 4 बार इस्तेमाल के बाद धो देना चाहिए. हैंड टॉवल को इससे ज्यादा बार धोना चाहिए, क्योंकि दिनभर में हाथ कई बार पोंछे जाते हैं. लेकिन कुछ स्थितियों में तौलिया एक बार इस्तेमाल के बाद ही धो देना बेहतर है जैसे घर में कोई बीमार हो, जिम में इस्तेमाल किया गया तौलिया हो, तौलिये पर शरीर के तरल पदार्थ लगे हों, या व्यक्ति की त्वचा बहुत संवेदनशील हो.

तौलिया जिस जगह रखा जाता है, वह भी अहम है. अगर बाथरूम नम और हवादार नहीं है और तौलिया ठीक से सूख नहीं पाता, तो उसे जल्दी धोना चाहिए सामग्री भी फर्क डालती है. माइक्रोफाइबर जल्दी सूख जाता है, जबकि कॉटन तौलिया ज्यादा नमी रोकता है और उसे नियमित धुलाई की जरूरत होती है. बांस से बने तौलिये एंटीबैक्टीरियल माने जाते हैं, लेकिन इन्हें भी समय-समय पर धोना जरूरी है.

कितने दिनों में बदल लेना चाहिए?

एक्सपर्ट Jenniferadams के अनुसार, आम तौर पर सलाह दी जाती है कि बाथ टॉवल को हर दो से तीन साल में बदल देना चाहिए. अधिकतम पांच साल तक ही इन्हें इस्तेमाल करना ठीक माना जाता है. लगातार धुलाई और सामान्य इस्तेमाल के कारण तौलिये की पानी सोखने की क्षमता कम होने लगती है. साथ ही वे पहले जैसे मुलायम भी नहीं रहते. अगर आप चाहते हैं कि आपके तौलिये लंबे समय तक अच्छे बने रहें, तो फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल कम करें. सॉफ्टनर की परत कपड़े पर जम जाती है, जिससे उसकी एब्जॉर्बेंसी घट सकती है.

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.