अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन

aditisingh
3 Min Read

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया. जिसमे वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की मौत हो गई. ईरान भी गल्फ देशों में बने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. लेकिन ऐसे में अमेरिका और इजरायल दोनों देशों के राष्ट्रपति काफी चर्चा में हैं, आइए जानते हैं डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है.

लगातार बढ़ते तनाव के बीच इजरायल की ओर से कहा गया है कि उसने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला किया है. अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान अब तक कई सौ लोगों ने जान गंवाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार 742 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 750 लोग घायल हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म 1946 को न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में हुआ था. वह अपने माता-पिता की चौथी संतान थे. उनका परिवार काफी संपन्न था और वह बड़े घर में पले-बढ़े. बचपन से ही उन्हें अच्छी सुविधाएं मिलीं. ट्रंप ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एक निजी स्कूल से की. सातवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद उनके पिता ने उन्हें न्यूयॉर्क मिलिट्री अकादमी में दाखिला दिलाया. यह एक बोर्डिंग स्कूल था, जहां अनुशासन और खेल पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था. यहां उन्हें जीतने और आगे बढ़ने की सोच सिखाई गई.

ट्रंप ने यहां से की पढ़ाई

स्कूल के बाद ट्रंप ने साल 1964 में फोर्डहम यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. यहां एक साल पढ़ने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के व्हार्टन स्कूल में ट्रांसफर ले लिया. व्हार्टन स्कूल बिजनेस की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. साल 1968 में उन्होंने इकोनॉमिक्स यानी अर्थशास्त्र में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट के कारोबार में कदम रखा.

बेंजामिन नेतन्याहू की पढ़ाई

अब बात करते हैं इजरायल के प्रेसिडेंट बेंजामिन नेतन्याहू की. नेतन्याहू ने अपनी उच्च शिक्षा अमेरिका में हासिल की. साल 1972 में वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी MIT में पढ़ाई करने गए.

MIT और आगे की डिग्री

नेतन्याहू ने MIT से आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री पूरी की. खास बात यह है कि उन्होंने यह डिग्री ढाई साल में पूरी कर ली, जो सामान्य समय से कम है. इसके बाद उन्होंने MIT स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर डिग्री भी हासिल की. इतना ही नहीं, वह राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट की पढ़ाई भी कर रहे थे. हालांकि अपने भाई की मौत के बाद उन्होंने यह पढ़ाई पूरी नहीं की.

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.