FII Increased Stake in Indian Stocks: गिरते घरेलू बाजार के बीच विदेशी संस्थागत निवेशक कुछ कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. आमतौर पर एफआईआई अच्छी तरह से रिसर्च करने के बाद ही किसी कंपनी पर अपना दांव लगाते हैं.
आंकड़ों से पता चलता है कि, विदेशी निवेशकों ने सिर्फ एक तिमाही में 14 कंपनियों में अपनी शेयरहोल्डिंग को करीब 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा स्टॉक्स के बारे में जिनपर विदेशी निवेशक भरोसा दिखा रहे हैं….
आर्टेमिस मेडिकेयर सर्विसेज शेयर
हेल्थकेयर कंपनी आर्टेमिस मेडिकेयर सर्विसेज में विदेशी संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी अचानक तेज हुई है. सितंबर 2025 में जहां उनकी हिस्सेदारी सिर्फ 0.37 फीसदी थी, वहीं दिसंबर तिमाही तक यह बढ़कर 12.47 प्रतिशत पर पहुंच गई है.
शेयर बाजार में कंपनी शेयरो के प्रदर्शन की बात करें तो इनमें दबाव देखने को मिल रहा है. दिसंबर तिमाही के बाद शेयर करीब 12 फीसदी टूट गए है. सोमवार, 2 मार्च के कारोबारी दिन बीएसई पर कंपनी शेयर 2.92 फीसदी या 6.95 रुपये की गिरावट के साथ 231.15 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे.
नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स शेयर
विदेशी निवेशकों ने नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई हैं. आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 में हिस्सेदारी 0.74 फीसदी थी. वहीं, दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा बढ़कर 11.01 प्रतिशत हो गया है.
आखिरी कारोबारी दिन कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. कंपनी शेयर 2.40 फीसदी या 38.55 रुपये की उछाल के साथ 1646.40 रुपये पर बंद हुए थे.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र शेयर
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है. सितंबर 2025 में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 2.35 प्रतिशत थी. जो दिसंबर तिमाही तक बढ़कर 4.92 फीसदी हो गई. तिमाही समाप्त होने के बाद शेयर ने मजबूती दिखाई और इसमें करीब 21 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. एनएसई पर सोमवार को बैंक शेयर 3.72 प्रतिशत फिसल गए थे.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

