भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन आमतौर पर रफ्तार, अनुशासन और रोजमर्रा की भागदौड़ की तस्वीर पेश करते हैं. लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ते हैं, प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर अगली ट्रेन का इंतजार करते हैं और कुछ ही पलों में डिब्बों में समा जाते हैं. लेकिन कभी-कभी इसी भागती दुनिया के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आ जाता है, जो सिर्फ वहां मौजूद लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को झकझोर देता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं और उंगलियां कमेंट बॉक्स तक पहुंच गईं.
महिला ने अपने साथी को दिया मेट्रो के आगे धक्का
वायरल क्लिप में एक मेट्रो स्टेशन का प्लेटफॉर्म दिखाई देता है, जहां ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही है. इसी दौरान अचानक एक महिला अपने साथ खड़े युवक को जोर से आगे की ओर धकेल देती है. अगले ही पल हालात काबू से बाहर हो जाते हैं. युवक का संतुलन बिगड़ता है और महिला खुद भी असंतुलित होकर ट्रेन के बेहद करीब पहुंच जाती है. कुछ सेकंड के भीतर जो दृश्य बनता है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
प्लेटफॉर्म पर मची चीख पुकार?
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खतरनाक स्थिति में फंस जाते हैं. ट्रेन की रफ्तार कम जरूर होती है, लेकिन तब तक अफरा-तफरी मच चुकी होती है. प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग घबराकर पीछे हटते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोग मदद के लिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. क्लिप यहीं आकर खत्म हो जाती है, जिससे आगे क्या हुआ यह साफ नहीं हो पाता. वीडियो देखकर अच्छे अच्छों के रोंगटे खड़े हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, कैमरामैन नेवर डाई
वीडियो को thegoreytube नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वीडियो एआई लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा…कैमरामैन हर जगह पहुंच जाता है, बाकि सब मर जाते हैं ये बच जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एआई लोगों को बेवकूफ बना रहा है.