बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल

aditisingh
3 Min Read


Microfinance Loan Eligibility: देश में ऐसे कई लोग हैं जिनकी आमदनी सीमित है और जिनके पास बैंक से पारंपरिक लोन लेने के लिए संपत्ति या गारंटी उपलब्ध नहीं होती. ऐसे लोगों के लिए माइक्रोफाइनेंस लोन एक अहम विकल्प बनकर सामने आता है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, माइक्रोफाइनेंस लोन बिना किसी गारंटी के दिए जाने वाले लोन होते हैं. 

यानी इन्हें लेने के लिए किसी तरह की संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती. आम तौर पर यह सुविधा उन व्यक्तियों को दी जाती है, जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये तक होती है. इस तरह के लोन का उद्देश्य कम आय वाले लोगों को आर्थिक सहारा देना है. ताकि वे अपनी जरूरतों या छोटे व्यवसाय की शुरुआत के लिए वित्तीय मदद हासिल कर सकें. आइए जानते हैं, इस विषय में…

क्या होता है माइक्रोफाइनेंस लोन?

माइक्रोफाइनेंस लोन सामान्य लोन की तरह ही बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक और NBFC से मिल जाता है. इसके अलावा एनजीओ, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, कमर्शियल बैंक और पेमेंट बैंक भी यह सुविधा देते हैं. इसकी ब्याज दरें बहुत ज्यादा नहीं होतीं और आम लोन की तरह ही रखी जाती हैं. आमतौर पर इसमें 10,000 रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है. हालांकि कुछ मामलों में यह राशि इससे ज्यादा भी हो सकती है.

इस तरह के लोन में कई विकल्प शामिल होते हैं, जैसे एजुकेशन लोन, कंज्यूमर प्रोडक्ट लोन, इमरजेंसी लोन, आय बढ़ाने के लिए लोन, कृषि लोन और छोटे व्यवसाय या व्यक्तिगत जरूरतों के लिए लोन. इसकी अवधि आमतौर पर 1 से 3 साल तक की होती है. खास बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति समय से पहले लोन चुका देता है तो उस पर प्रीपेमेंट पेनल्टी नहीं लगती है. 

कौन ले सकते हैं माइक्रोफाइनेंस लोन?

आम तौर पर माइक्रोफाइनेंस लोन छोटे व्यवसाय शुरू करने, खेती से जुड़े कामों या आय बढ़ाने के लिए किए गए कामों के लिए दिया जाता है. हालांकि इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना होता है. भारत का कोई भी नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन उसकी सालाना आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए. 

उम्र की बात करें तो 18 से 60 साल के बीच के लोग ही इस लोन के लिए पात्र माने जाते हैं. साथ ही यह भी जरूरी है कि लोन की मंथली ईएमआई व्यक्ति की मासिक आय के 50 प्रतिशत से ज्यादा न हो. सारी शर्तों को पूरा करने वाले लोग इस लोन की सहायता से अपनी आमदनी बढ़ाने का काम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह? 



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.