होली का मौसम आते ही रंग, गुलाल और ठहाकों के साथ भांग की ठंडई भी कई लोगों पर अलग ही असर दिखाती है. कब मस्ती हंसी में बदल जाए और हंसी वायरल वीडियो में, कोई नहीं जानता. ऐसा ही एक मजेदार वाकया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक शख्स भांग के नशे में ऐसी तल्लीनता में डूबा नजर आता है कि आसपास खड़े लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते.
भांग के नशे में अजान देने लगे मिश्रा जी
वायरल क्लिप में दिख रहा है कि होली के जश्न के बीच एक सज्जन जिनका नाम राजेश मिश्रा बताया जा रहा है, अचानक घर से बाहर निकलते हैं और पूरे सुर और लय में अजान देने लगते हैं. उनकी आवाज में इतना आत्मविश्वास है कि पल भर के लिए माहौल ही बदल जाता है. आसपास मौजूद लोग पहले तो हैरान होते हैं, फिर समझते ही ठहाके गूंज उठते हैं. किसी ने तुरंत मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते यह इंटरनेट पर छा गया.
पटना के मीठापुर में किसी ने राजेश मिश्रा जी को रूह अफजा में भांग मिलाकर पिला दी. अब मिश्रा जी देशद्रोही हो गए हैं और भक्त उनसे खासे नाराज हैं. pic.twitter.com/fC8vFVmCuP
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) March 15, 2025
पटना के मीठापुर इलाके का है वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना के मीठापुर इलाके का है. सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, राजेश मिश्रा नाम के व्यक्ति ने होली की मस्ती में भांग का आनंद लिया था. नशा ऐसा चढ़ा कि वे उत्साह में अलग ही रंग में रंग गए. वीडियो में वह पूरे जोश के साथ धार्मिक नारे लगाते दिखाई देते हैं, जबकि आसपास खड़े लोग मुस्कुराते और हंसते हुए इस अनोखे पल को कैमरे में कैद कर रहे हैं.
रोकती रही पत्नी, अजान देते रहे मिश्रा जी
क्लिप में एक और दिलचस्प दृश्य नजर आता है. घर के बाहर शोर सुनकर उनकी पत्नी बाहर आती हैं और उन्हें अंदर ले जाने की कोशिश करती हैं. लेकिन मिश्रा जी पूरी तन्मयता के साथ अपनी प्रस्तुति पूरी करने के मूड में दिखते हैं. यह दृश्य देखकर लोग मजाक में कह रहे हैं कि होली के रंग ने इस बार गंगा-जमुनी तहजीब की अलग ही झलक दिखा दी. एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
यूजर्स ने ले लिए मजे
वीडियो को @AnathNagrik नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है किसी ने मिश्रा जी को रुहअफजा में भांग मिलाकर दे दी है. एक और यूजर ने लिखा…मिश्रा जी ने तो सोहार्द की मिसाल कायम कर दी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह मिश्रा जी वाह, मजा आ गया.