Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की गिरावट के बाद आज तेजी देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया है. एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 414 अंक ऊपर जाकर 79530 के लेवल पर खुला है. वहीं, निफ्टी ने 135 अंकों की तेजी के साथ 24615 के लेवल पर शुरुआत की.
एशियाई बाजारों में तेजी
वॉल स्ट्रीट में रातोंरात बढ़त के बाद गुरुवार सुबह एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई. साउथ कोरिया का कोस्पी खुलते ही 12 परसेंट से ज्यादा उछल गया. इसी तरह से स्मॉल-कैप कोस्डैक ने 11 परसेंट की बढ़त हासिल की. जापान का निक्केई 225 पिछले सेशन में 3 परसेंट गिरने के बाद 4 परसेंट तक चढ़ा. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25534 पर कारोबार करता नजर आया, जो पिछले क्लोजिंग 25249.48 से ज्यादा है.
अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार टेक्नोलॉजी शेयरों की अगुवाई में बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 238.14 अंक या 0.49 परसेंट चढ़कर 48739.41 पर बंद हुआ. इसी के साथ 30- शेयरों वाले इस इंडेक्स ने बीते तीन दिन की गिरावट के सिलसिले को तोड़ दिया. बुधवार को S&P 500 0.78 परसेंट बढ़कर 6,869.50 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.29 परसेंट की तेजी के साथ 22,807.48 पर बंद हुआ.
क्रूड ऑयल की कीमतें
गुरुवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई. WTI क्रूड की कीमतें 1.37 परसेंट बढ़कर 75.68 डॉलर पर कारोबार करती नजर आईं. जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.91 परसेंट उछलकर 82.15 डॉलर पर ट्रेड करती दिखीं. COMEX पर क्रूड की कीमतें 1.46 परसेंट बढ़कर 75.75 डॉलर प्रति बैरल हो गईं.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP