YouTube वीडियो पर 50,000 व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी? यहां जानें पूरा हिसाब-किताब और इनकम बढ़ाने का तरीका

aditisingh
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

YouTube आपको वीडियो देखने के अलावा कमाई करने का भी मौका देती है. अगर आप कंटेट क्रिएटर हैं तो इस प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड कर हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. YouTube वीडियो पर आए हर व्यूज के लिए पैसा देती है और ऐसे में अगर किसी वीडियो पर हजारों व्यूज आ जाए तो अच्छी कमाई हो सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि 50,000 व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी और इस कमाई को कैसे बढ़ाया जा सकता है.

50,000 व्यूज पर कितनी कमाई होगी?

इस सवाल का एक जवाब नहीं है. दरअसल, यूट्यूब से होने वाली कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपका कंटेट कैसा है, किस कैटेगरी का कंटेट है, आपके वीडियो कहां ज्यादा देखे जा रहे हैं और आपका चैनल कितना पुराना है. अगर आप यूट्यूब के सारे नियमों का पालन करते हैं और यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में शामिल हैं तो सब्सक्राइबर्स, वीडियो की रीच, ऑडियंस और एंगेजमेंट के आधार पर आपकी कमाई तय होती है. फिर भी अनुमान लगाया जाता है कि 1,000 व्यूज पर यूट्यूब लगभग 50-200 रुपये की कमाई हो सकती है. इस तरह आप 50,000 व्यूज पर 2,500-10,000 रुपये तक कमा सकते हैं.

CPM और RPM का ध्यान रखना भी जरूरी

CPM यानी Cost Per Mille पर वह अमाउंट होता है, जो एडवरटाइजर हर 1,000 एड व्यूज के लिए यूट्यूब को देते हैं. यह कंटेट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. भारत में यह लगभग 20-150 रुपये के बीच होता है. RPM की बात करें तो यह Revenue per mille होता है. यह वह पैसा होता है, जो क्रिएटर को 1,000 वीडियो व्यूज के बाद मिलता है. CPM में से यूट्यूब का हिस्सा कटने के बाद RPM आता है.

कमाई बढ़ाने का तरीका क्या है?

कुछ कैटेगरी के लिए यूट्यूब बाकियों से ज्यादा पैसा देती है. आप उस कैटेगरी को पहचानें और उससे जुड़े वीडियो बनाएं. अपने वीडियो की क्वालिटी को एकदम शानदार रखें. अच्छी क्वालिटी वाले वीडियो को लोग ज्यादा देखते हैं, जिससे आपका वॉच टाइम बढ़ेगा. अमेरिका और इंग्लैंड आदि देशों में देखे गए वीडियो पर ज्यादा कमाई होती है. इसलिए कोशिश करें कि आपका कंटेट दुनियाभर के दर्शकों के काम का और उनके समझ आने वाला हो.

ये भी पढ़ें-

iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट की बरसात! यहां मिल रही है 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी उठाएं फायदा



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.